फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिटमैन' रोहित शर्मा ने नागपुर टेस्ट में किया कुछ ऐसा, देखकर हैरान रह गए सभी

Sat, 25 Nov 2017 10:32 AM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से नागपुर में शुरू हुए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 'हिटमैन' रोहित शर्मा को अंतिम एकादश का हिस्सा बनाया है और उन्होंने वापसी करते ही कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस का ध्यान उन पर चला गया।
विज्ञापन


दरअसल, नागपुर टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने स्पाइडर कैम के साथ मस्ती की। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान रोहित ने उछलकर स्पाइडर कैमरा को पकड़ने की कोशिश की।

रोहित को भी इसका अंदाजा होगा कि उनकी यह हरकत कैमरा में कैद जरूर हो जाएगी। यह सही भी निकला। कैमरा में उनकी यह हरकत कैद हो गई और इसे देख कमेंटेटर अपनी हंसी नहीं रोक सके। इस वीडियो को भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर भी किया है।
विज्ञापन


वीडियो शेयर करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने लिखा, 'व्हाट्स अप रोहित शर्मा?' इस वीडियो को 25 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं जबकि 118 लोग इसे शेयर कर चुके हैं। 250 लोग से अधिक लोग इस वीडियो पर अपनी राय व्यक्त कर चुके हैं। वैसे जब रोहित ने यह मस्ती की तब श्रीलंका का स्कोर 11 ओवर में एक विकेट पर 31 रन था।



आपको बता दें कि रोहित शर्मा को भुवनेश्वर कुमार की जगह नागपुर टेस्ट में मौका मिला है, क्योंकि भुवी शादी की वजह से इस टेस्ट से बाहर हैं। नागपुर टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम महज 205 रन पर ऑल आउट हो गई।

श्रीलंका की पहली पारी के 205 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट गंवा कर 11 रन बनाए। नागपुर टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा है और कुल 11 विकेट गिरे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें