फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

Wed, 03 May 2017 12:28 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
रोहित शर्मा ( फाइल फोटो)
विज्ञापन
आईपीएल 10 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 5 विकेट से मात दी। रोहित ने 37 गेंदों में 56 रनों की नाबाद पारी खेली। 
विज्ञापन


इस पारी के दौरान रोहित के नाम एक उपलब्धि दर्ज हुई। वह आईपीएल में 4 हजार रन पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि 152वें मैच की 147 पारी में हासिल की। मुंबई इंडियंस के 29 वर्षीय कप्तान के नाम अब 152 आईपीएल मैचों में 32.17 की औसत से कुल 4047 रन हो गए हैं। रोहित आईपीएल में अबतक एक शतक और 31 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 109 रन है।

रोहित से पहले तीन खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। जिनमें सुरेश रैना (4408 रन) ने सबसे पहले यह उपलब्धि अपने नाम की थी। विराट कोहली (4329 रन) दूसरे और गौतम गंभीर (4021 रन) यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी थे। 
विज्ञापन


साल 2013 में खेला गया आईपीएल का छठा सीजन बतौर बल्लेबाज रोहित के लिए सबसे बेहतरीन रहा था। इस सीजन में उन्होंने मुंबई की कप्तानी करते हुए 19 मैचों में 38.42 की औसत और 131.54 की स्ट्राइक रेट से कुल 538 रन बनाए। जिसमें 4 अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं।

बता दें कि रोहित शर्मा ने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चॉर्जस के साथ 2008 में की थी। उन्होंने डेक्कन चॉजर्स के लिए तीन सीजन में 45 मैचों में कुल 1,117 रन बनाए थे। जिसके बाद 2011 में वह मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी से जुड़े। उन्हें 2013 में मुबंई की कप्तानी सौंपी गई। इस दौरान रोहित ने 107 मैचों में 2,930 रन बनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें