फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: जूतों से रोहित शर्मा ने दिया प्लास्टिक मुक्त समंदर का संदेश, पहले गैंडा और अब दिखा कछुआ

Wed, 14 Apr 2021 01:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जन जागरुकता अभियान का हिस्सा बने रोहित शर्मा
  • हर मैच में अपने खास जूतों से दे रहे अहम संदेश
  • इस बार प्लास्टिक मुक्त समंदक का किया आह्वान
  • जूतों में नीले पानी के बीच दिखा बड़ा कछुआ
विज्ञापन
रोहित शर्मा के खास जूते - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शर्मा इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरा और कुल छठा खिताब दिलाना चाहते हैं। साथ ही साथ जब वह मैदान पर उतरते हैं तो एक खास मिशन भी अपने साथ लेकर चलते हैं। आरसीबी के खिलाफ उद्घाटन मैच में उन्होंने विलुप्त गैंडों की प्रजाति को बचाने की अपील की थी। अब अगले मैच में उन्होंने एक अलग संदेश दिया है।

विज्ञापन


चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ रोहित ने अपने जूतों का इस्तेमाल जारी रखा। इस बार वह नीले रंग के पानी में टर्टल (बड़ा कछुआ) की तस्वीर वाले जूते पहने थे, जिससे वह समुद्रों को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दे रहे थे। वन्यजीवों और पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए हिटमैन का यह प्रयोग स्वागत योग्य है।
 

यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले मैच में वह किस तस्वीर वाले जूते पहनते हैं। वह पहले भी समुद्र में प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दे को उठा चुके हैं। लगता है कि वह मिशन पर जुटे हुए हैं। रोहित ने आईपीएल के उद्घाटन मैच में 'एक सींग वाले गैंडे' की तस्वीर वाले जूते पहनकर विलुप्त गैंडों की प्रजाति को बचाने की अपील की थी।
विज्ञापन

 

मुंबई के इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के बाद अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दुनिया को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी है और सभी को इसके लिए काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें