फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले दिखा रोहित का जलवा, जमकर उड़ाए शॉट्स

Fri, 01 Jan 2021 07:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने जमकर बल्लेबाजी की, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में रोहित नेट्स में जमकर बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।  

विज्ञापन


इस वीडियो को शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ, हिटमैन रोहित शर्मा का शो खुलने वाला है।' बता दें कि रोहित शर्मा अपना 14 दिन का पृथकवास पूरा कर टीम के साथ जुड़ चुके हैं और सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए मैदान में उतरना लगभग तय है।

उन्हें बीसीसीआई ने टीम का उप-कप्तान बनाया है। जबकि इससे पहले मेलबर्न टेस्ट में उनकी गैरमौजूदगी में पुजारा को यह जिम्मेदारी दी गई थी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और इसका तीसरा मैच सात जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि आईपीएल के दौरान चोटिल हुए रोहित शर्मा 14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे। मगर कोरोना नियमों के चलते उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन रहना पड़ा। 29 दिसंबर को उनका क्वारंटाइन समय पूरा हुआ। इसके बाद वह बुधवार को मेलबर्न पहुंचकर भारतीय टीम के साथ जुड़े। 
विज्ञापन

टेस्ट टीम में उमेश की जगह नटराजन, शमी की जगह शार्दुल 

उधर, तमिलनाडु के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाकी दो मैचों के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया। इससे पहले मोहम्मद शमी की जगह दूसरे टेस्ट में शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया था।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के सचिव जय शाह ने जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, 'बार्डर-गावस्कर श्रृंखला के दौरान मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन उमेश यादव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। वह श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों से पहले इस चोट से उबर नहीं पाएंगे।'

भारतीय टेस्ट टीम :
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह , नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, शारदुल ठाकुर, टी नटराजन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें