वनडे, टेस्ट और टी20 मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के नाम 428 मैचों में 16,444 रन है। इस दौरान उन्होंने 502 छक्के लगाए हैं। वहीं, ओवरऑल रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे ऊपर सिर्फ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। गेल ने 483 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,593 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 553 छक्के लगाए हैं। पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम भी रोहित से पीछे हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
100 |
छक्के |
| क्रिस गेल |
483 |
19593 |
42 |
553 |
| रोहित शर्मा |
428 |
16444 |
41 |
502 |
| शाहिद अफरीदी |
524 |
11196 |
11 |
476 |
| ब्रैंडन मैकुलम |
432 |
14676 |
19 |
398 |
| मार्टिन गुप्टिल |
367 |
13463 |
23 |
383 |
| महेंद्र सिंह धोनी |
538 |
17266 |
16 |
359 |
अफरीदी ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 524 मैचों में 11,196 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 476 छक्के लगाए। वहीं, ब्रैंडन मैकुलम ने 432 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 398 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल 383 छक्कों के साथ चौथे और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 359 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 182.14 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
6s |
| शाहिद अफरीदी |
398 |
8064 |
351 |
| क्रिस गेल |
301 |
10480 |
331 |
| सनथ जयसूर्या |
445 |
13430 |
270 |
| रोहित शर्मा |
235 |
9454 |
256 |
| एमएस धोनी |
350 |
10773 |
229 |
रोहित के नाम 45 टेस्ट मैच में 3137 रन और 64 छक्के हैं। वहीं, वनडे में हिटमैन ने 235 मैचों में 256 छक्के लगाए हैं। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित चौथे स्थान पर हैं। उनके नाम वनडे में 9454 रन हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने 148 टी20 मैचों में 182 छक्के लगाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित के नाम 3853 रन हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
6s |
| रोहित शर्मा |
148 |
3853 |
182 |
| मार्टिन गुप्टिल |
122 |
3531 |
173 |
| एरॉन फिंच |
103 |
3120 |
125 |
| क्रिस गेल |
79 |
1899 |
124 |
| इयोन मॉर्गन |
115 |
2458 |
120 |