गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से काफी आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। भाजपा को लगातार बढ़त जारी है, न केवल 153 सीटों पर आगे है बल्कि अभी तक के रुझानों में उसके वोट प्रतिशत में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
2017 में भाजपा को 49% वोटों के साथ कुल 99 सीटें मिली थीं जबकि 2022 में अभी तक रुझानों में वह 153 सीटों पर आगे चुनाव आयोग के अनुमानों में 53.3% वोट उसे अभी तक मिले हैं यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। जबकि कांग्रेस का पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार और भी बुरा हाल है।
2017 में कांग्रेस को जहाँ 41.4 % वोटों के साथ 77 सीटें मिलीं थीं और उसे 16 सीटों का फायदा हुआ था वहीं इस चुनाव में खबर लिखे जाने तक 27.3 % वोटों के साथ मात्र 16 सीटों पर आगे है। यह सिर्फ रुझान है आंकड़े बदल सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने भी इस विधानसाभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थी और अच्छी खासी सीटों का दावा कर रही थी लेकिन रुझानों में मामला एकदम उलट है।
आप 12.8 % वोटों के साथ अभी तक वह 6 सीटों पर आगे है। हालांकि आम आदमी पार्टी पिछली बार के अपेक्षा इस बार अच्छी स्थिति में है और उस हिसाब उसने बड़ी पार्टियों के सामने एक सार्थक हस्तक्षेप का संकेत दे रही है। 2017 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने हिस्सा लिया था और उसे 24, 918 वोट मिले थे जो कुल वोट प्रतिशत का 0.1% था वहीं इस बार न केवल उसके वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है बल्कि वह 6 सीटों पर आगे भी है।