फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद गुस्से में दिखे कप्तान रोहित, हार की वजह भी बताई

Wed, 21 Sep 2022 11:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत ने 208 रन बनाए थे, इसके बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद रोहित शर्मा अपने गेंदबाजों से नाराज दिखे। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 209 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था। इसके बाद भारत की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया और अंत में टीम को चार गेंद रहते हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बहुत गुस्से में दिखे और गेंदबाजों को हार का जिम्मेदार बताया। 
विज्ञापन


मैच के बाद हार की वजह पूछे जाने पर रोहित ने कहा "मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी गेंदबाजी की। 200 रन का बचाव करने के लिए एक अच्छा स्कोर है, और हमने मैच के दौरान मौके गंवाए। यह हमारे बल्लेबाजों का एक अच्छा प्रयास था, लेकिन गेंदबाजों ने निराश किया। इस मैच में हमने जो कुछ भी किया उनमें से कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनमें सुधार की जरूरत है।"

हम विकेट नहीं ले पाए
रोहित ने आगे कहा "हम जानते हैं कि यह एक बड़े स्कोर वाला मैदान है। आप 200 रन बनाने के बाद भी आराम नहीं कर सकते। हमने कुछ हद तक विकेट लिए, लेकिन उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला। उन्होंने कुछ असाधारण शॉट खेले। हमारी टीम अगर लक्ष्य का पीछा कर रही होती तो, मैं उस लक्ष्य का पीछा करने की उम्मीद करूंगा। आप अंतिम चार ओवरों में 60 रन बनाने के लिए खुद पर यकीन कर सकते हैं। हम उनका विकेट लेने में सक्षम नहीं थे।"

इससे पहले भारत को इसी अंदाज में एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उन दोनों मैचों में भारत ने 200 रन नहीं बनाए थे, लेकिन दोनों मैचों में भारत का स्कोर अच्छा था। उन दोनों मैचों में भी अंतिम ओवरों में खराब गेंदबाजी की वजह से भारत को हार मिली थी। सीरीज के बाकी बचे दो मुकाबलों से पहले भारत की गेंदबाजी में सुर्खियों में है।"
विज्ञापन

भारत के गेंदबाज फ्लॉप
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इनमें से पांच ने 11 से ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए। सिर्फ अक्षर पटेल ने ही पांच से कम की इकोनॉमी से रन दिए। अक्षर ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 52 रन लुटाए। उमेश यादव ने दो ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने 3.2 ओवर में एक विकेट लेकर 42 रन दिए। हर्षल पटेल ने चार ओवर में 49 और हार्दिक पांड्या ने दो ओवर में 22 रन लुटाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें