फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, मार्टिन गुप्टिल को भी पीछे छोड़ा, जानें पूरा मामला

Sat, 30 Jul 2022 11:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 64 रन की बेहतरीन पारी खेली और भारत के अच्छे स्कोर की नीव रखी। इस मैच में उन्होंने विराट कोहली और मार्टिन गुप्टिल के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 68 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन लय में थे। उन्होंने 44 गेंद में 64 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले। रोहित ने इस पारी के दौरान दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा। इसके बाद रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया और विराट को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। 
विज्ञापन


इस मैच में रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 42वीं जीत दर्ज की। उन्होंने अब तक 50 मैचों में भारत की कप्तानी की है और 42 में जीत हासिल की है। भारत की कप्तानी करते हुए रोहित ने 42.68 के औसत से 1921 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक भी निकले हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 208 रन है। 
Trending Videos

विराट को पीछे छोड़ा
रोहित शर्मा ने इस मैच में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने 121 पारियों में 31 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। वहीं, विराट ने 30 बार ऐसा किया है। हालांकि, विराट टी20 में अर्धशतक लगाने के मामले में अभी भी रोहित से आगे हैं। विराट ने टी20 क्रिकेट में 30 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि रोहित ने 27 बार ऐसा किया है, लेकिन रोहित चार बार शतकीय पारी खेल चुके हैं और विराट अब तक टी20 में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। 
विज्ञापन

मार्टिन गुप्टिल को भी पीछे छोड़ा
रोहित ने इस मैच में मार्टिन गुप्टिल को भी पीछे छोड़ा और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित अब तक टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 3443 रन बना चुके हैं। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने 3399 रन बनाए हैं। विराट कोहली इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं और उन्होंने 3308 रन बनाए हैं। हालांकि, इन तीनों में विराट कोहली ने सबसे कम पारियां खेली हैं। कोहली ने सिर्फ 91 पारियां खेली हैं तो गुप्टिल ने 112 पारियां खेली हैं। वहीं, रोहित 121 पारियां खेल चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें