फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित-विराट का जलवा: पिछले 5 साल में सिक्स लगाने में हिटमैन तो रन बनाने में कोहली रहे सबसे आगे

Mon, 22 Nov 2021 06:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में 73 रन से हरा दिया। साथ ही कीवी टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 159 रन बनाए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप में भले ही भारतीय टीम कुछ खास नहीं कर पाई हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारतीय क्रिकेटरों का जलवा रहा है। पिछले पांच साल में भारतीय बल्लेबाद चौके-छक्के और यहां तक की रन बनाने के मामले में सबसे ऊपर रहे हैं। इनमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। रोहित शर्मा छक्के लगाने के मामले में और विराट रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं।
विज्ञापन

 

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में 73 रन से हरा दिया। साथ ही कीवी टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 159 रन बनाए। उन्होंने 10 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। 

आखिरी ट्वीट में रोहित शर्मा के रन - फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 264 छक्के लगाए हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 154 छक्कों के साथ इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन हैं। तीसरे नंबर पर 149 छक्के के साथ वेस्टइंडीज के एविन लुईस हैं।

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वालों की लिस्ट में भी रोहित टॉप चार में आते हैं। उनके नाम 703 चौके हैं और वह लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा चौका भारत के विराट कोहली ने लगाया है। विराट के नाम 936 चौके हैं। 798 चौके के साथ इंग्लैंड के जो रूट दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने 59.29 की औसत से 9725 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर 8069 रन के साथ जो रूट हैं। तीसरे नंबर पर भारत के रोहित शर्मा हैं। रोहित ने पिछले पांच साल में करीब 52 की औसत से 7770 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम का भी रिकॉर्ड शानदार है और उन्होंने 7568 रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें