फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: रोहित और जडेजा चोट से उबरने लिए एनसीए पहुंचे, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीद

Fri, 17 Dec 2021 02:29 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा रिहैब के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं।ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनोें क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
ऱवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहू्ंच चुकी है। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों देशों के दरम्यान तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गई थे। वहीं, रोहित शर्मा मुंबई में आयोजित किए गए टीम इंडिया के कैंप के दौरान अभ्यास करते चोटिल हो गए थे। अब रोहित और जडेजा रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


वनडे में वापसी की उम्मीद

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका बीत तीन वनडे मैचों की श्रृंखला भी खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 जनवरी को होगा। बीते आठ दिसंबर को जब बीसीसीआई चयनकर्ताओं में टेस्ट टीम का एलान किया तो उस समय विराट को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित को कमान सौंपी। इसलिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित भारत के वनडे कप्तान होंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि रोहित और जडेजा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे। 

यश धूल ने शेयर की फोटो

हाल ही में अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया था। जिसका कप्तान यश धूल को बनाया गया। वह इन दिनों राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा के साथ अपनी फोटो शेयर की है। अब रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा आगामी कुछ दिनों तक अपनी चोट से उबर के लिए एनसीए में रिहैब करेंगे। अगर यह दोनों खिलाड़ी समय रहते फिट हो गए तो उनके दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें