फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपनिंग की नई भूमिका ने बदली रोहित की किस्मत

Tue, 16 Jul 2013 05:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शर्मा जब से टीम इंडिया के लिए ओपनर की नई भूमिका में आए हैं उनका क्रिकेट ग्राफ बढ़िया हो गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया जीवनदान पाने वाले इस क्रिकेटर का मानना है कि यह उनके कॅरियर का सबसे बेहतरीन दौर है।
विज्ञापन


बल्लेबाज रोहित ने कहा, ‘निरंतरता के संदर्भ में निश्चित तौर पर यह मेरा बेहतरीन समय है। बतौर ओपनर मैं अपनी नई भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं सफल हो रहा हूं और मेरा योगदान से टीम को मदद मिल रही है और यह और अधिक संतोषजनक बनाता है। मुझे उम्मीद है कि मैं उम्दा काम जारी रखूंगा।’

हालांकि उन्होंने बताया कि मैं पहले भी टी-20 में भारत के लिए ओपनिंग कर चुका हूं, इसलिए यह मेरे लिए नए अनुभव की तरह नहीं था।
 
26 वर्षीय मुंबई का यह बल्लेबाज अब तक 12 मैचों में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर चुका है और इस दौरान वह पांच अर्धशतक लगा चुके हैं जबकि दो बार वह 50 के स्कोर के नजदीक पहुंचे।
विज्ञापन


बतौर ओपनर अपने पहले मैच में रोहित ने मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ 83 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। यह पूछे जाने पर कि क्या ओपनिंग करने का प्रस्ताव आपके लिए चौंकाने वाला नहीं था।

इस पर रोहित ने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह चौंकाने वाला था और मैं जानता था कि यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन इसे स्वीकार करना ही है। इससे आपमें आत्मविश्वास आता है। इंग्लैंड के खिलाफ 83 रन पारी सर्वश्रेष्ठ नहीं था लेकिन मेरे लिए मनोबल बढ़ाने जैसा था।’

उन्होंने कहा, ‘नए नियमों के तहत ओपनरों को दो नई गेंदों के साथ खेलना होता है। हालांकि शुरुआती ओवर्स में कुछ शॉट्स को खेलने से बचा जाना चाहिए।’

रोहित 98 वनडे में 2459 रन बना चुके है, जिसमें उनके दो शतक और 17 अर्धशतक हैं। रोहित लंबे समय तक वनडे क्रिकेट में रन बनाने के लिए जूझते रहे थे। और कई बार उन्हें टीम में मौके दिए जाने पर प्रशंसकों ने सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें