फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी को सुनने के 5 रुपए, ये सीएम की असली कीमत है'

Tue, 16 Jul 2013 05:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाने के लिए भाजपा हैदराबाद रैली में शामिल हो रहे समर्थकों से पांच रुपए वसूल रही है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का कहना है कि रैली से जो पैसा इकट्ठा होगा, उसे उत्तराखंड राहत कोष में जमा किया जाएगा। हालांकि सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी के भाजपा के प्रस्ताव पर तीखा प्रहार किया है।

उन्होंने ट्विटर पर व्यंग्य भरे लहजे में कहा है, 'बाबाओं का प्रवचन सुनने का टिकट एक सौ से एक लाख रुपए, बॉक्स ऑफिस पर पिट गई फिल्म का टिकट भी 200 से 500 रुपए, लेकिन एक मुख्यमंत्री को सुनने के लिए मात्र पांच रुपए का टिकट, बाजार मुख्यमंत्री की वास्तविक कीमत समझ गया है।'
विज्ञापन


भाषण सुनने के लिए टिकट लगाए जाने पर मनीष तिवारी ने कहा है कि भाजपा ने सुनने का टैक्स पांच रुपए लगाया है तो 1.2 बिलियन आबादी को बोलने के लिए कितना टैक्स देना होगा।'

भाजपा ने भी मनीष तिवारी के बयान पर करारा जवाब दिया है। पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा, "जो लोग अपनी रैलियों में पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं, उनको इस बात से परेशानी हो रही है कि लोग पैसे देकर भाजपा की रैली में नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आ रहे हैं।"
विज्ञापन


मनीष तिवारी के ट्वीट के बाद मोदी ट्विटर पर Rs 5 ट्रेंड कर रहा है और भाजपा के प्रस्ताव के समर्थन और विरोध में ट्वीट किए जा रहे हैं।

यहां हम चुनिंदा ट्वीट्स दे रहे हैं-

निषाद‏@nishad_nk
#Feku को हैदराबाद में सुनने के लिए 5 रूपए। मैं 5 रुपए का डेयरी मिल्क खरीद लूंगा।

स्वाती मेहता‏@twistedstraps
मैं मोदी के बदले पांच रुपए में पांच मेलोडी खरीद लूंगी। 

सुमन‏@sgangopadhyay
हैदराबाद में मोदी की रैली में पांच रुपए लिए जा रहे हैं और हमारे प्यारे प्रोफेसर दिग्विजय सिंह कुछ बोले नहीं?

अमित‏@ASongra 59s
देश की दौलत को भ्रष्ट राजनीतिज्ञों से बचाने के लिए मोदी की रैली पर पांच रुपए खर्च करना अच्छा है।

सनी ‏@Sunny_Sewal
भाजपा मोदी को सुनने के लिए पांच रुपए वसूल रही है, जबकि दिग्विजय और मनीष तिवारी और सभी कांग्रेसियों को पप्पू सुनने के लिए 100 रुपए देना पड़ता है।

सुनील ‏@sunilrajguru
मोदी का सुनने के लिए भारतीय पांच रुपए देते हैं और मनमोहन को चुप रहने के लिए पांच लाख करोड़।

गौरतलब है कि 11 अगस्त को हैदराबाद में प्रस्तावित नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए भाजपा ने 5 रुपए का टिकट लगाया है। आंध्र भाजपा नेता एन रामचंद्र राव ने बताया कि मोदी की रैली के लिए करीब 40 हजार लोगों ने पंजीकरण करा लिया है और कम से कम 30 हजार लोग और जुड़ेंगे।

इस रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा रखी गई है। पंजीकरण प्रक्रिया 10 अगस्त तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें