फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit-Kohli: 'रोहित और कोहली के लिए एक प्रारूप में खेलना चुनौतीपूर्ण होगा', शेन वॉटसन ने क्यों कही यह बात?

Thu, 16 Oct 2025 03:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

किसी खिलाड़ी के लिए एक प्रारूप के क्रिकेटर के रूप में अपनी लय को बरकरार रखना मुश्किल होता है। इसका एक उदाहरण भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हैं, जो वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके।
विज्ञापन
शेन वॉटसन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए वनडे क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि अब वे केवल एक ही प्रारूप में खेलते हैं। आधुनिक क्रिकेट में टी20 का बोलबाला है, जबकि भारत टेस्ट क्रिकेट भी खूब खेलता है, जिससे वनडे प्रारूप के लिए बहुत कम जगह बचती है। टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने वाले रोहित और कोहली फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्तूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलेंगे।
विज्ञापन

किसी खिलाड़ी के लिए एक प्रारूप के क्रिकेटर के रूप में अपनी लय को बरकरार रखना मुश्किल होता है। इसका एक उदाहरण भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हैं, जो वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके। वॉटसन ने जियो हॉटस्टार से कहा, 'विराट और रोहित के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सिर्फ एक प्रारूप में खेलना एक चुनौती होगी। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करने के लिए उन्हें कुछ समायोजन करने होंगे।'

उन्होंने कहा, 'लेकिन विराट और रोहित चैंपियन खिलाड़ी हैं और उनकी संभावना को कभी खारिज नहीं किया जा सकता है। उन्हें लय हासिल करने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन एक बार इसे हासिल करने के बाद वे ऑस्ट्रेलिया के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सभी की निगाहें रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी। यह सीरीज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन दोनों के भविष्य को लेकर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

वॉटसन ने इसके साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया को भारत को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम इस समय अविश्वसनीय रूप से शानदार प्रदर्शन कर रही है और ऑस्ट्रेलिया को उसके विजय अभियान पर रोक लगाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सीरीज काफी रोमांचक होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें