ब्रेकअप के बाद अक्सर लोगों के अंदर गुस्सा, दर्द और निराशा भर जाती है। कोई रोकर अपना दिल हल्का कर लेता है, कोई दोस्तों से बातें करके सुकून पा लेता है तो कोई आगे बढ़ने की कोशिश करता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बदला लेने की ठान लेते हैं। इंग्लैंड की एक महिला तल्लुलाह रोज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिसने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए बेहद अजीब तरीका अपनाया। तो आज की इस ऱबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
दरअसल तल्लुलाह रोज ने ठान लिया कि वह अपने एक्स को परेशान करके ही चैन की सांस लेगी। इसके लिए उसने कोई आम तरीका नहीं चुना, बल्कि सीधे एक महिला तांत्रिक यानी जादूगरनी की मदद लेने पहुंच गई। रोज को लगा कि जादू-टोना करके वह अपने एक्स की जिंदगी में उथल-पुथल मचा देगी। उसने तांत्रिक को पैसे देकर हायर किया और फिर उसके सामने अपने टूटे हुए रिश्ते का दर्द बयां किया। रोज ने बताया कि कैसे उसका बॉयफ्रेंड उसे छोड़कर चला गया और अब वह चाहती थी कि उसका चैन और सुकून छिन जाए।
एक्स बॉयफ्रेंड को मजा चखाने के लिए लड़की ने हायर किया तांत्रिक
तांत्रिक ने आराम से सब कुछ सुना और कहा कि वह मदद करेगी। रोज को पूरा यकीन था कि अब उसका एक्स परेशानियों से घिर जाएगा। कुछ दिनों बाद जब तांत्रिक वापस लौटी तो रोज को लगा कि अब उसका बदला पूरा हो गया होगा। लेकिन नतीजा उसकी सोच से बिल्कुल उल्टा निकला।
लड़की की चाल पड़ गई उलटी
महिला तांत्रिक ने साफ-साफ कह दिया कि, “तुम्हारे एक्स को नहीं, बल्कि तुम्हें इलाज की जरूरत है।” ये सुनकर रोज हैरान रह गई। तांत्रिक ने समझाया कि बदला लेने से किसी को खुशी नहीं मिलती बल्कि और तकलीफ बढ़ जाती है। उसने रोज को सलाह दी कि वह थेरेपी ले, खुद को समझे और अपने दर्द से बाहर निकले। इतना ही नहीं तांत्रिक ने यह तक कह दिया कि वह पैसे भी वापस कर देगी, क्योंकि यह जादू किसी और के लिए नहीं, बल्कि रोज के अंदर की पीड़ा के लिए था। ये बात रोज के लिए चौंकाने वाली थी, लेकिन उसने इसे एक अलग नजरिए से देखा। उसने महसूस किया कि शायद सचमुच उसे हीलिंग की जरूरत है, न कि बदला लेने की।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पूरी घटना को तल्लुलाह रोज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल अकाउंट (@talulah.roseb) पर शेयर किया। उनका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे देखा। कई यूजर्स ने उनकी कहानी पर मजेदार कमेंट्स भी किए। किसी ने लिखा, “तुम्हारा ब्रेकअप वाकई सबसे बड़ा दुख है।” वहीं, किसी ने मजाक करते हुए कहा, “ऑस्कर तो तांत्रिक को मिलना चाहिए।”