फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धीमे विकेट ठीक लेकिन ‘रैंक टर्नर’ टी-20 पिच के लिए नहीं'

Fri, 29 Mar 2019 09:25 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रॉबिन उथप्पा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

कोलकाता के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि धीमे विकेट ठीक हैं, लेकिन इंडियन टी-20 लीग के पहले मैच की तरह 'रैंक टर्नर' पिच टी-20 क्रिकेट में नहीं चलेगी। 

विज्ञापन


इंडियन टी-20 लीग के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 70 रन बनाकर आउट हो गई, जबकि चेन्नई को भी लक्ष्य हासिल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

यह पूछने पर कि क्या धीमे विकेट से उन्हें कोई परेशानी नहीं है, उथप्पा ने कहा कि यह प्रारूप ही ऐसा है कि उन्मुक्त अंदाज में रन बनाना अच्छा रहता है। 

उन्होंने कहा, 'रन नहीं बनना दर्शकों के लिये अच्छा नहीं है। टी-20 क्रिकेट मनोरंजन के लिये है। यह प्रतिस्पर्धी है, लेकिन आपको बराबर संतुलन रखना चाहिये। धीमे विकेट ठीक है, लेकिन रैंक टर्नर नहीं जैसा चेन्नई में था।'
विज्ञापन


उथप्पा ने कहा, 'उम्मीद है कि यहां पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी। लोग चौके छक्के देखने आते हैं और गेंदबाज उसे रोकने की कोशिश करते हैं। टी-20 और क्रिकेट उसी दिशा में बढ़ रहा है।' 
विज्ञापन


इनपुट: भाषा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें