फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rob Walter: रॉब वाल्टर ने छोड़ा दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवर टीम का कोच पद, 2023 में संभाली थी जिम्मेदारी

Tue, 01 Apr 2025 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाल्टर के मार्गदर्शन में दक्षिण अफ्रीका ने 2024 में अपने पहले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया जहां वे बारबाडोस में भारत से हारकर उपविजेता रहे।
विज्ञापन
रॉब वाल्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के सीमित प्रारूप के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के बयान के मुताबिक वाल्टर ने इस्तीफा देते वक्त निजी कारण का हवाला दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने अगले कोच के नाम का एलान फिलहाल नहीं किया है। वाल्टर ने 2023 में मार्क बाउचर की जगह पद संभाला था। वाल्टर ने सीएसए के साथ चार साल का करार किया था। 
विज्ञापन

वाल्टर को भरोसा- टीम निरंतर आगे बढ़ती रहेगी
वाल्टर के नेतृत्व में ही दक्षिण अफ्रीका टीम को अपनी मेजबानी में 2027 वनडे विश्व कप में उतरना था। वाल्टर ने बयान में कहा, प्रोटियाज को कोचिंग देना एक अविश्वसनीय सम्मान की बात है और हमने मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे बेहद गर्व है। इस पूरी यात्रा में खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अब मेरे लिए टीम से अलग होने का समय आ गया है, लेकिन मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि टीम आगे बढ़ती रहेगी और भी अधिक ऊंचाइयों को छुएगी।

ये भी पढ़ें: RCB vs GT Playing 11: जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी आरसीबी, गुजरात की नजरें लय बरकरार रखने पर होंगी
विज्ञापन

कोच के तौर पर कैसा रहा वाल्टर का प्रदर्शन
वाल्टर के मार्गदर्शन में दक्षिण अफ्रीका ने 2024 में अपने पहले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया जहां वे बारबाडोस में भारत से हारकर उपविजेता रहे। उनके कार्यकाल में 50 ओवर की टीम भारत में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भी पहुंची। अपने कार्यकाल के दौरान वाल्टर ने 36 वनडे और 31 टी20 मैचों में राष्ट्रीय टीम का मार्गदर्शन किया जिसमें नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में जीत शामिल है। उनका अंतिम दौरा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 था जिसमें दक्षिण अफ्रीका एक और सेमीफाइनल में पहुंची। सीएसए ने कहा कि उनके पद के लिए नाम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें