फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Matt Kuhnemann: कुहनेमन के गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट सफल, क्लीन चिट के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अनुबंध भी मिला

Tue, 01 Apr 2025 10:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुहनेमन ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और 16 विकेट लिए थे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। कुहनेमन ने दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट लिए थे, लेकिन अंपायर ने मैच के बाद उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की थी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 16 विकेट लेने के बाद संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत झेलने वाले मैट कुहनेमन के गेंदबाजी एक्शन को हरी झंडी मिलने के बाद अब क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने 2025-26 के अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल किया है। कुहनेमन को श्रीलंका में फरवरी में सीरीज में प्लेयर आफ द सीरीज चुना गया था।
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन खिलाड़ियों को भी किया शामिल
आंस्ट्रेलिया के अनुबंधित खिलाड़ियों में पैट कमिंस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशाने, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मौरिस, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर, एडम जांपा शामिल हैं।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ किया था प्रभावित
कुहनेमन ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और 16 विकेट लिए थे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। कुहनेमन ने दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट लिए थे, लेकिन अंपायर ने मैच के बाद उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की थी। 28 वर्षीय इस गेंदबाज ने आईसीसी के विशेषज्ञों के सामने करीब एक घंटे तक गेंदबाजी की। इस स्पिनर को एक उसी गति और विविधता से गेंदबाजी करने कहा गया जैसा कि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें