फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फाइनल का घमासान: कब-कहां और कैसे देखें इंडिया-श्रीलंका लीजेंड्स का मैच LIVE

Sun, 21 Mar 2021 04:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान सचिन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

आज इंडिया लीजेड्स और श्रीलंका लीजेंड्स टीम के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। श्रीलंका लीजेंड्स की टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची है तो इंडिया लीजेंड्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम थी, जिसने वेस्टइंडीज को पीटा था।

विज्ञापन


आइए आपको बताते हैं कि भारत लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण कब कहां और कैसे देख सकते हैं। 
 

कब और कहां होगा मैच

इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच फाइनल मुकाबला 21 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा। इसे विश्व कप 2011 के फाइनल की पुनरावृत्ति भी कहा जा रहा है, जहां भारत ने 28 साल बाद दूसरा वर्ल्ड कप उठाया था। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट के सारे मुकाबले रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए हैं। फाइनल भी यही होगा।
 

कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर

इंडिया और श्रीलंका लीजेंड्स की टीम के बीच खेला जाने वाला रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज फाइनल मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा। इस खिताबी मुकाबले में जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। क्योंकि दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी हैं। 

किस चैनल पर होगा प्रसारण

भारत और श्रीलंका लीजेंड्स की टीम के बीच खेले जाने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज फाइनल मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, कलर्स सिनेप्लेक्स और रिश्ते सिनेप्लेक्स पर भी होगा। फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप वूट और जियो एप्प पर भी देख सकते हैं।

इंडिया लीजेंड्स की टीम

सचिन तेंदुलकर (कप्तान) वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, अजित अगारकर, संजय बांगर, मुनाफ पटेल, मोहम्मद कैफ, प्रज्ञान ओझा, साइराज बहुतले, अबे कुरुविला जहीर खान, इरफान पठान, समीर दीघे। 
विज्ञापन

श्रीलंका लीजेंड्स की टीम

तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान) सनथ जयसूर्या, उपल थरंगा, चिंथाका जयसिंघे, चमारा सिल्वा, कौशल्य वीररत्ने, रसेल अर्नाल्ड, परवीज महरूफ, नुवान कुलसेखरा, धमिका प्रसाद, रंगना हेरथ, चमिंडा वास, उपल चंदना, दुलनजाना विजेसिंधे, सचित्रा सेनानायके, रोमेश कालूवितर्णा, चमारा कपूगेदरा, मिलिंद वर्नपुरा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें