फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Award: ऋषभ पंत चुने गए श्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज, कप्तानी में विलियमसन ने कोहली और बाबर आजम को पछाड़ा

Fri, 11 Feb 2022 12:24 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋषभ पंत पिछले साल ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 89 रन की पारी की बदौलत 15वें सालाना ईएसपीएनक्रिकइंफो पुरस्कारों में शीर्ष ‘टेस्ट बल्लेबाजी’ पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को ‘वर्ष का श्रेष्ठ कप्तान’ चुना गया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋ षभ पंत पिछले साल ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 89 रन की पारी की बदौलत 15वें सालाना ईएसपीएनक्रिकइंफो पुरस्कारों में शीर्ष ‘टेस्ट बल्लेबाजी’ पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे। पंत की पारी की मदद से भारत ऐतिहासिक सीरीज जीतने में सफल रहा था। किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि भारत इस मैच में जीत दर्ज करेगा क्योंकि टीम के पहली पसंद के कई खिलाड़ी तब चोटों से जूझ रहे थे। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को ‘वर्ष का श्रेष्ठ कप्तान’ चुना गया। विलियम्सन को पुरस्कार के लिए भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच की चुनौती मिली। विलियमसन को अपनी टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत और फिर टी20 विश्व कप में उपविजेता बनाने के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला।

कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया। दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। उनके स्थान पर रोहित शर्मा को टी20 और वनडे का कप्तान बनाया गया है। संभावना यह भी है कि उन्हें टेस्ट की कप्तानी भी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के पेसर जैमीसन बने श्रेष्ठ गेंदबाज
टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार काइल जैमीसन ने हासिल किया जिसकी मदद से न्यूजीलैंड पहला विश्व टेस्ट चैंपियन बना था, जिसमें उन्होंने 31 रन देकर पांच विकेट झटके थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को वर्ष का श्रेष्ठ न्यूकमर पुरस्कार मिला। ओली ने आठ टेस्ट में 37 विकेट अपने नाम किए जिससे वह 2021 में टेस्ट में देश के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें