ऋषभ पंत और उर्वशी
- फोटो : सोशल मीडिया
अब एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उर्वशी ने कुछ ऐसा कहा है, जिसे लोग पंत से जोड़कर देख रहे हैं। इसके बाद पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किए गए पोस्ट ने फैन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या जिस 'मिस्टर आरपी' का जिक्र कर रही हैं, वह उर्वशी ही हैं।
उर्वशी ने इंटरव्यू में एक कहानी बताई। उन्होंने कहा- मैं एक बार वाराणसी से दिल्ली शूटिंग के लिए आई थी, तब 'मिस्टर RP' मिलने के लिए आए थे। वह लॉबी में इंतजार कर रहे थे, लेकिन मैं सो गई थी। वाराणसी में दिन भर शूट करने के बाद दिल्ली में रात में मुझे शूट करना था। मैं मेकअप वगैरह में लगी हुई थी। इसके बाद शूट के बाद मैं सो गई। इसमें 10 घंटे बीत गए। मिस्टर RP मुझे कॉल करते रहे। इसका पता मुझे बाद में चला। मेरे फोन में 17 मिस्ड कॉल थीं। मैंने उनसे कहा भी कि जब आप मुंबई आओगे, तो मिल लेंगे। फिर हम मुंबई में मिले भी, लेकिन तब तक मीडिया में चीजें आ चुकी थीं। हालांकि, इसके बाद सबकुछ बिगड़ चुका था।