फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: मिर्जापुर... गद्दी... गर्लफ्रेंड...और नया नियम... सोशल मीडिया के 'मुन्ना भैया' बने ऋषभ पंत

Wed, 20 Jul 2022 02:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंत अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''और हम एक नया नियम ऐड रहे हैं। मिर्जापुर की गद्दी पे बैठने वाला कभी भी नियम बदल सकता है- मुन्ना भइया।''
विज्ञापन
ऋषभ पंत, ईशा नेगी और दिव्येंदु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार शतक लगाने वाले पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। हालांकि, उन्हें टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। टी20 मैचों से पहले पंत सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होंने मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर के डायलॉग के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पंत अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''और हम एक नया नियम ऐड रहे हैं। मिर्जापुर की गद्दी पे बैठने वाला कभी भी नियम बदल सकता है- मुन्ना भइया।'' ट्विटर पर इस मिर्जापुर में मुन्ना भैया का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा ने कमेंट किया। वहीं, इंस्टाग्राम पर पंत की गर्लफ्रेंड का रिएक्शन वायरल हुआ।

विज्ञापन

दिव्येंदु शर्मा ने कमेंट में लिखा, ''आप योग्य हैं।'' इस पर पंत ने उन्हें रिप्लाई भी दिया। उन्होंने लिखा, ''नहीं मुन्ना भैया ये गद्दी आप की ही है।'' दिव्येंदु शर्मा ने पंत को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''इसी तरह चमकते रहिए।'' मिर्जापुर में दिव्येंदु शर्मा के किरदार को काफी पसंद किया था। सीरीज के दो पार्ट आ चुके हैं और अब तीसरे की शूटिंग जारी है।



 
विज्ञापन

ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत के गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के कमेंट की बात करें तो उन्होंने लिखा- नोकिया 1100। साथ ही आग जलने की इमोजी भी बनाई। इस कमेंट को दो हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। पंत और ईशा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईशा कई मैचों में पंत को देखने के लिए स्टेडियम जा चुकी हैं। तस्वीर में पंत वाइट टी-शर्ट, पैंट, गले में मोटी चैन और आंखों पर गॉगल लगाए स्टाइलिश दिख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें