पहले ही चोट से जूझ रही है भारतीय टीम
भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले ही चोट से जूझ रही है। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इन दोनों के अलावा रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह बनाने वाले दीपक चाहर भी चोट के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब पंत चोटिल हुए तो भारतीय टीम बड़ी परेशानी में फंस सकती है।
Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी, जय शाह बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा टूर्नामेंट
भारत ने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया। टीम इंडिया के लिए यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली थी। बल्लेबाजी में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया। दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में शमी ने 20वें ओवर में तीन विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई। साथ ही उन्होंने डेथ ओवर की चिंता से भी राहत दी।