फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's IPL: एजीएम मीटिंग में महिला आईपीएल पर लगी मुहर, मार्च 2023 में होगा पहला सीजन

Tue, 18 Oct 2022 03:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला आईपीएल का पहला सीजन मार्च 2023 में खेला जाएगा। इसके कयास पहले ही लगाए जा रहे थे, लेकिन अब इस लीग पर बीसीसीआई की आधिकारी मुहर लग गई है। 
 
विज्ञापन
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई की सालाना बैठक में महिला आईपीएल पर आधिकारिक मुहर लग गई है। इस लीग का पहला सीजन मार्च 2023 में आयोजित होगा। लंबे समय से इसका इंतजार हो रहा था और अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। मुंबई में एजीएम की 91वीं बैठक में महिला आईपीएल सहित कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। इस मीटिंग में रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया। बीसीसीआई की आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया, "बोर्ड ने महिला इंडियन प्रीमियर लीग आयोजित करने की मंजूरी दी।"
विज्ञापन


एजीएम के दौरान, 2023-2027 के लिए पुरुष और महिला टीम के भविष्य का प्रोग्राम और 2022-2025 के लिए महिला टीम के भविष्य का प्रोग्राम्स तय किया गया। 

भारत के पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी को बोर्ड का 36वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वह सौरव गांगुली की जगह लेंगे। महिला आईपीएल के पहले संस्करण में पांच टीमें होंगी और मार्च 2023 में पुरुषों के आईपीएल से ठीक पहले यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 20 लीग मैच होंगे, जिनमें टीमें एक-दूसरे से दो बार खेलेंगी। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को फाइनल में सीधे प्रवेश मिलेगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। प्रत्येक टीम की प्लेइंग 11 में अधिकतम पांच विदेशी खिलाड़ी खेल सकती हैं। 

BCCI AGM 2022: बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, जानें अन्य पदों के लिए किन नामों पर लगी मुहर
विज्ञापन

बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते सभी राज्य संघों को भेजे पत्र में बताया "घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक अच्छा संतुलन रखने और प्रतिस्पर्धी टीमों के लिए, डब्ल्यूआईपीएल के लिए पांच टीमों का अस्थायी रूप से निर्णय लिया गया है। प्रत्येक टीम में अधिकतम अठारह खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं जहां किसी भी टीम में छह से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं।"  

भारत में खेल के विकास के साथ महिलाओं के लिए आईपीएल की तरह किसी लीग की मांग तेज हो गई है। खासकर 2017 में भारत के महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद इस पर ज्यादा जोर दियाय गया। महिला बिग बैश लीग 2016 से ऑस्ट्रेलिया में हो रही है, जबकि हंड्रेड को पिछले साल इंग्लैंड में पेश किया गया था। पाकिस्तान ने भी अगले साल के लिए महिला लीग की घोषणा की है।

Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी, जय शाह बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा टूर्नामेंट
विज्ञापन

जोन के आधार पर तय होंगी टीमें
जोन के आधार पर टीमों के नाम तय किए जा सकते हैं। हर एक जोन से दो शहरों को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। इनमें धर्मशाला/जम्मू (नॉर्थ जोन), पुणे/राजकोट (वेस्ट जोन), इंदौर/नागपुर/रायपुर (सेंट्रल जोन), रांची/कटक (ईस्ट जोन), कोच्चि/विजाग (साउथ जोन) और गुवाहाटी (नॉर्थ ईस्ट जोन) शामिल हैं।

महिला आईपीएल के मैचों की मेजबानी वह शहर कर सकते हैं जो मौजूदा समय में पुरुष आईपीएल की मेजबानी कर रहे हैं। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई शामिल हैं। हालांकि, महिला आईपीएल से संबंधित सभी मामलों पर अंतिम फैसला आईपीएल संचालन परिषद और बीसीसीआई पदाधिकारियों द्वारा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें