फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड ईशा नेगी को सता रही ऋषभ पंत की याद, खुलेआम कह दी 'दिल की बात'

Mon, 12 Aug 2019 05:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत और ईशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने वनडे सीरीज से पहले तीन मैच की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज के आखिरी मैच में टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत भारत की तरफ से एक टी-20 मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर बने थे। उन्होंने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब टी-20 के बाद वन-डे सीरीज में भी पंत माही की गैरमौजूदगी में टीम के विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत प्रैक्टिस - फोटो : सोशल मीडिया
भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में टीम इंडिया को रविवार रात शानदार जीत हासिल हुई हो लेकिन यह मैच भी वर्षाप्रभावित था। मैच से पहले लगातार बारिश हो रही थी, जिसके बाद खिलाड़ियों ने इनडोर प्रैक्टिस की तो वहीं टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अभ्यास का नायाब तरीका खोज निकाला। उन्होंने होटल के कॉरिडोर में ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया। ऋषभ पंत ने अपनी इस प्रैक्टिस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी
ऋषभ पंत के इस वीडियो में दिख रहा है कि कुलदीप यादव उन्हें गेंद फेंक रहे हैं और ऋषभ विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं। ऋषभ पंत द्वारा ये वीडियो शेयर करने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने लिखा कि मिस यू। ईशा वही लड़की हैं, जिसकी तस्वीर 16 जनवरी 2019 की रात ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मैं तुम्हें बस खुश रखना चाहता हूं, क्योंकि तुम्हारी वजह से मैं बहुत खुश हूं।'

4 of 5
ऋषभ पंत, गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ - फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली ईशा एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ी हुई हैं। बेइंतेहा खूबसूरत नेगी भी ऋषभ पंत की ही तरह उत्तराखंड की रहने वाली हैं। वो देखने में बेहद ग्लैमरस हैं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक ईशा इंटरप्रेनॉर और इंटीरियर डेकॉर डिजायनर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट-पंत - फोटो : social media
ईशा के अलावा कुलदीप यादव ने भी ऋषभ पंत के वीडियो पर कमेंट किया और लिखा कि क्या डेडिकेशन है। उन्होंने कुलदीप यादव और पंत को टैग भी किया। दूसरे वन-डे में अगर ऋषभ पंत के प्रदर्शन की बात की जाए तो पंत ने जहां चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 20 रन बनाए तो विकेट के पीछे एक भी शिकार करने में नाकामयाब रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें