फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद क्या बोले विराट, बताया कैसे दूसरे वन-डे में श्रेयस अय्यर ने आसान किया काम

Mon, 12 Aug 2019 05:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
डकवर्थ लुईस नियमों के आधार पर दूसरे वन-डे में भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार। भुवी ने जहां विकेटों का चौका लगाया तो चौके-छक्के दोनों लगाने में माहिर कप्तान कोहली ने भी रिकॉर्ड 42वां वन-डे शतक जमाया। इस जीत के बाद आखिर विराट ने क्या कहा, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरा वनडे मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा, 'हम जानते थे कि 270 से ज्यादा का स्कोर अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। जब टीम को जरूरत हो तो शतक लगाना अच्छा लगता है। शिखर धवन और रोहित शर्मा बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। शीर्ष तीन बल्लेबाजों की जिम्मेदारी है कि वह बड़ा स्कोर करें। एक सीनियर को आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होती है और दूसरे वनडे में यह जिम्मेदारी मुझे मिली। बीच के ओवरों में ज्यादा से ज्यादा डॉट गेंदों को स्ट्रिंग करना महत्वपूर्ण था।' विराट कोहली ने 125 गेंदों पर 120 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान ने कहा, 'बारिश को धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि उसकी वजह से तब बल्लेबाजी करना आसान हो गया था, जब शिमरोन हेटमेयर और निकोलस पूरन साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। हर बार आउटफील्ड में जाने पर गेंद वास्तव में गीली हो जाती थी। ऐसे में गेंद पर पकड़ बनाना काफी मुश्किल हो रहा था। वहां टिके रहने और विकेट के लिए उम्मीद कर रहे थे ताकि विंडीज पर प्रेशर डाल सकें और हम भाग्यशाली रहे कि हमें विकेट मिले।'
विज्ञापन

4 of 4
कोहली ने बताया कि वेस्टइंडीज में बाएं हाथ से खेलने वाले बल्लेबाज थे ऐसे में उन्होंने युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को चुना। उन्होंने कहा, 'बाएं के बल्लेबाज हमेशा से कुलदीप यादव के फेवर में काम करते हैं, इसलिए हम चहल की जगह कुलदीप के साथ गए। वह अपनी वैरिएशन और लाइन के साथ बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अधिक घातक हैं। विराट कोहली ने 71 रन ठोकने वाले श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'श्रेयस में काफी आत्मविश्वास है और उनका एटीट्यूड काफी सही है। वह मेरे साथ चल रहे थे और मेरा काम आसान कर दिया। मेरे आउट होने के बाद उन्होंने रन भी बनाए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें