फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत को मिला युवराज सिंह का खुला समर्थन, कप्तान-कोच सभी को सुनाई खरी-खरी

Tue, 24 Sep 2019 04:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह और ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
लगातार असफल साबित हो रहे ऋषभ पंत अचानक ही भारतीय फैंस समेत क्रिकेट पंडितों के निशाने पर आ चुके हैं। कोई नंबर चार के लिए उन्हें अयोग्य समझता है तो कोई ऋषभ पंत के बजाय किसी दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज को मौके दिए जाने की वकालत कर रहा है। इन सब के बीच टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ऋषभ पंत के समर्थन में खड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवी ने कहा कि पंत पर दबाव न बनाकर उनकी मानसिकता को समझते हुए सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की जरूरत है। युवराज की माने तो किसी को ऋषभ पंत से बात करने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 6
ऋषभ पंत
युवराज के मुताबिक, ‘हां, उन्हें काफी मौके मिले, लेकिन सवाल है कि आप कैसे उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ गेम निकलवा सकते हैं। जो लोग टीम में उनको देख रहे हैं- कोच, कप्तान, यह लोग काफी अंतर पैदा कर सकते हैं। वह कैसे पंत से उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाते हैं यह पंत के चरित्र पर निर्भर करता है।'

4 of 6
युवराज सिंह - फोटो : social Media
पंत जिस तरीके से अपना विकेट फेंक कर कुछ मैच में आउट हुए हैं, उससे उनकी परिपकव्ता निशाने पर आई है। पूर्व भारतीय खब्बू बल्लेबाज ने कहा, ‘आपको उनकी मानसिकता को समझना होगा और उसके साथ काम करना होगा। अगर आप उन पर दबाव बनाएंगे तो आप उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ नहीं निकलवा पाएंगे।’
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पंत को शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन उनकी गैरजिम्मेदाराना बल्लेबाजी ने टीम की चिंताओं को बढ़ा दिया है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए पंत के टीम में रहने पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए युवराज ने कहा कि वह पंत की आलोचना नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषभ पंत-एमएस धोनी - फोटो : social Media
युवराज ने साथ ही कहा कि पंत की तुलना धोनी के साथ करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘धोनी एक दिन में नहीं बने। उन्हें बनने में कई साल लगे हैं। इसलिए उनका विकल्प निकालने में भी समय लगेगा। टी-20 विश्व कप में अभी एक साल का समय बाकी है इसलिए अभी समय है।’ मालूम हो कि पंत के सीमित ओवरों में हालिया प्रदर्शन को देखकर उन पर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें