फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Rankings: ऋषभ पंत को हुआ बंपर फायदा, तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

Tue, 08 Jan 2019 02:35 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी और ऋषभ पंत
विज्ञापन

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईसीसी द्वारा जारी ताजा बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में बंपर फायदा मिला है। पंत सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले देश के पहले विकेटकीपर बन गए हैं।

विज्ञापन


पंत को आईसीसी बल्लेबाजों की ताजा टेस्ट रैंकिंग में 21 स्थान का फायदा हुआ और वह 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले जनवरी 1973 में फारूख इंजीनियर भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 17वें स्थान पर पहुंचे थे। अब पंत और इंजीनियर संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

पंत ने इसके साथ ही धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पंत के 673 रेटिंग प्वाइंट्स हैं जो भारतीय विकेटकीपर में सर्वश्रेष्ठ हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर एमएस धोनी हैं, जिनके सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक कुल 662 थे। फारूख इंजीनियर के 619 अंक थे। धोनी की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 19वां स्थान थी। 
विज्ञापन


पंत ने अपने करियर के 9वें टेस्ट मैच में ही शीर्ष-20 में एंट्री कर ली है। उन्हें सिडनी में खेली नाबाद 159 रन की पारी का फायदा मिला। पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 59वें स्थान के साथ की थी और इस दौरान 350 रन व 20 कैच लेने से उन्हें बंपर फायदा हुआ।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 521 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड हासिल करने वाले चेतेश्वर पुजारा को भी बड़ा फायदा हुआ है। पुजारा अब बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रवींद्र जडेजा को 6 स्थान का फायदा हुआ और वह अब 57वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ओपनर मयंक अग्रवाल पांच स्थान के फायदे के साथ  62वें पायदान पर पहुंच गए हैं। 

गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में चाइनामैन कुलदीप यादव को सात स्थान का फायदा हुआ। वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 45वें स्थान पर पहुंचे। जसप्रीत बुमराह 16वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि मोहम्मद शमी एक स्थान के फायदे के साथ 22वें पायदान पर पहुंचे हैं। गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा पांचवें स्थान पर पहुंचे और ऑलराउंडर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचे।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मार्कस हैरिस को 21 स्थान का फायदा मिला और वह करियर की सर्वश्रेष्ठ 69वें स्थान पर पहुंचे। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को एक स्थान का फायदा हुआ और वह 14वें से 13वें स्थान पर पहुंचे। 

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच संपन्न टेस्ट मैच के बाद रैंकिंग में कुछ और परिवर्तन भी हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम की एंट्री टॉप-10 में हुई है। मार्करम सात स्थान के फायदे के साथ 10वें स्थान पर पहुंचे। फाफ डु प्लेसी 6 स्थान के फायदे के साथ 16वें क्रम पर पहुंचे। पाकिस्तान की तरफ से असद शफीक 24वें क्रम पर पहुंचे।

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर अब एक स्थान के सुधार के साथ गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। डुआने ओलिवर चार स्थान के फायदे के साथ 32वें स्थान पर पहुंचे। पाकिस्तान के शाहिन अफरीदी को 13 स्थानों का फायदा हुआ और अब वह 60वें क्रम पर हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय टीम शीर्ष पर काबिज है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एक अंक गंवाया। हालांकि, कंगारू टीम पांचवें स्थान पर बरकरार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें