फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल की जांच करना चाहते थे सीबीआई निदेशक, इसलिए सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया: राहुल

Tue, 08 Jan 2019 02:05 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Vs Modi
विज्ञापन

सीबीआई निदेशक के पद पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिर से बहाल किए जाने के आदेश के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा राफेल विमान सौदा की जांच करना चाहते थे। इसलिए सरकार ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया। 

विज्ञापन

 
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी राफेल विमान सौदे के सवालों से बच नहीं सकते। पूरे देश की 100 प्रतिशत जनता उनसे इस मुद्दे पर जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि आधी रात एक बजे आलोक वर्मा को पद से हटा दिया गया था, ताकि राफेल विमान सौदा की जांच शुरू न हो। उन्होंने कहा कि अब देखना है कि आगे क्या होता है। 

मालूम हो कि राफेल विमान सौदा पर राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते आ रहे हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में जवाब देने पर असंतुष्टि जताते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। 
विज्ञापन


इधर, सीबीआई निदेशक मामले पर अरुण जेटली ने सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि विवादों के चलते सीबीआई की छवि खराब न हो, इसलिए सरकार ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें