फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku Singh: धोनी की सलाह मानकर बेहतरीन फिनिशर बने रिंकू, मैच के बाद खुद किया खुलासा

Fri, 24 Nov 2023 11:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई पारी के दौरान संयम बनाए रखने के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी को श्रेय दिया।
विज्ञापन
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई पारी के दौरान संयम बनाए रखने के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी को श्रेय दिया। रिंकू ने गुरुवार को ‘फिनिशर’ की भूमिका बखूबी निभाते हुए अंतिम ओवर में विजयी रन लिया और भारत को दो विकेट से जीत दिलाई। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के गुरुवार को जीत के बाद के एक वीडियो में रिंकू ने कहा, ‘जहां तक सयंमित बने रहने के राज की बात है तो मैंने माही (धोनी) भाई से चर्चा की थी कि वह संयमित बने रहने के लिए क्या करते हैं, विशेषकर अंतिम ओवर में।’ रिंकू ने हालांकि धोनी के साथ बातचीत के बारे में विस्तार से नहीं बताया। उन्होंने कहा, ‘ माही भाई ने मुझे कहा था कि जहां तक संभव हो शांत बने रहने की कोशिश करो और सीधे गेंदबाज को देखने की कोशिश करो। मैंने इसी तरह मैच में संयम बनाए रखने की कोशिश की। ’ 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर 15वें ओवर में चार विकेट पर 154 रन पर था जब रिंकू क्रीज पर उतरे। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के 26 साल के इस बल्लेबाज ने 14 गेंद में नाबाद 22 रन बनाये जिसमें चार चौके शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘जीतकर अच्छा महसूस हुआ। जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मेरा एक ही लक्ष्य था मैं अच्छा खेलूं और सूर्यकुमार के साथ खेलना अच्छा लगा। मैं मुश्किल परिस्थितियों में जो आमतौर पर करता हूं, वही करने और जहां तक संभव हो शांत रहने की कोशिश कर रहा था।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें