फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku Singh: रिंकू सिंह ने अपनी बहन को गिफ्ट की एक लाख की इलेक्ट्रिक स्कूटर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Tue, 07 Oct 2025 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिंकू की बहन नेहा सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने भाई के साथ नई लाल रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटर के पास पोज देती दिख रही हैं।
विज्ञापन
नेहा और रिंकू - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपने सादे और भावनात्मक स्वभाव से फैंस का दिल जीत लिया है। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में जीत दिलाने वाले शॉट के बाद रिंकू अब अपनी बहन नेहा के लिए किए गए प्यारे गिफ्ट को लेकर चर्चा में हैं। रिंकू ने अपनी बहन को एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

नेहा ने साझा की तस्वीरें, लिखा- थैंक यू भैया
रिंकू की बहन नेहा सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने भाई के साथ नई लाल रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटर के पास पोज देती दिख रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में नेहा ने लिखा, 'थैंक यू रिंकू भैया।' इन तस्वीरों को देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार उमड़ पड़ा। हर कोई भाई-बहन के इस रिश्ते और रिंकू के इस जेस्चर की तारीफ कर रहा है।


एक चौका और भारत को मिला खिताब
याद दिला दें कि रिंकू सिंह एशिया कप 2025 फाइनल में भारत की जीत के नायक रहे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए एक रन चाहिए था, और रिंकू एशिया कप में पहली बार बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर टीम इंडिया को पांच विकेट से जीत दिला दी और भारत को नौवां एशिया कप खिताब दिलाया। मैच के बाद रिंकू ने कहा था, 'कुछ और मायने नहीं रखता। बस वो एक गेंद मायने रखती थी। एक रन चाहिए था, मैंने चौका मारा। सब जानते हैं, मैं फिनिशर हूं। टीम जीती, बस यही सबसे बड़ी खुशी है।'

मां के नाम पर खरीदा 'वीणा पैलेस'
रिंकू सिंह सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपने परिवार के प्रति भी बेहद भावुक हैं। उन्होंने नवंबर 2024 में अपने गृहनगर अलीगढ़ में एक तीन मंजिला आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई गई। रिंकू ने इस घर का नाम अपनी मां के नाम पर रखा- वीणा पैलेस। यह कदम भी फैंस के बीच खूब सराहा गया था और यह दिखाता है कि सफलता के बावजूद रिंकू अपनी जड़ों और परिवार से गहराई से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

रिंकू का सपना, जो सच हुआ
रिंकू ने कई बार कहा था कि उनका सपना है भारत के लिए फाइनल मैच में विजयी शॉट लगाना और एशिया कप 2025 में उन्होंने यही कर दिखाया। सिर्फ एक गेंद खेलने वाले खिलाड़ी ने ऐसा असर छोड़ा कि पूरी दुनिया ने उनके नाम का जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें