दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि आईपीएल नीलामी में हाल में खरीदे गए एलेक्स कैरी चौथे नंबर पर खेलते हुए टीम को काफी मैच जिता सकते हैं और वह विकेटकीपर ऋषभ पंत के अच्छे बैकअप विकल्प हैं।
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर कैरी ने बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से 24 गेंद में 55 रन की पारी खेली जबकि इस दौरान पोटिंग कमेंटरी बाक्स में मौजूद थे।