फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनीतिक लड़ाई का प्लान बना रही हैं प्रियंका गांधी

Tue, 24 Dec 2019 10:12 PM IST
देव कश्यप शशिधर पाठक, नई दिल्ली

सार

  • राहुल गांधी पहले ही दे चुके हैं संकेत
  • प्रियंका हो सकती है उ.प्र. में कांग्रेस के भावी मुख्यमंत्री का चेहरा
  • जिला, ब्लाक स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने की पहल
  • राहुल का रहेगा साथ, लेकिन लीड करेंगी प्रियंका
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में एक बड़ी राजनीतिक लड़ाई लड़ना चाह रही हैं। उन्होंने करीब-करीब इसका खाका तैयार कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका गांधी के इस अभियान से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहमत हैं। इस अभियान में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रियंका का सहयोग करेंगे, लेकिन पूरे अभियान को लीड प्रियंका ही करेंगी। यूपी कांग्रेस कार्यालय के वरिष्ठ सूत्र के अनुसार नए साल में नए आगाज के साथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में गांव, ब्लॉक, जिला स्तर पर संगठन को मजबूती देकर प्रदेश स्तर तक यूपी सरकार को चुनौती देना शुरू कर देगी।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी की पहल पर यूपी में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कयासों से अलग अजय कुमार लल्लू का चेहरा चुना। प्रदेश अध्यक्ष लल्लू प्रदेश कांग्रेस की टीम बना चुके हैं। केवल कुछ फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के प्रभारियों की घोषणा होनी है। पांच-छह दिन में ये नाम भी घोषित हो जाएंगे। लल्लू हर कदम पर प्रियंका गांधी की राय लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं पहली बार एक साथ 43 जिलों में कांग्रेस पार्टी ने अपने नए अध्यक्ष बनाए हैं। 5-7 जिलों के अध्यक्ष बनने शेष हैं। इनकी घोषणा भी दो सप्ताह के भीतर हो जाएगी।  सूत्र बताते हैं राज्य में जिला अध्यक्षों की घोषणा होने से पहले कांग्रेस महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष ने एक-एक चेहरे को तय करने में काफी होमवर्क किया है।

अब गांव तक कांग्रेस की जड़े हरी करना है- लल्लू
 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि जिला अध्यक्ष की घोषणाओं के बाद कांग्रेस अब गांव, ब्लॉक स्तर पर काम कर रही है। हम जल्द ही अपने गांव से ब्लॉक के नेताओं की घोषणा करेंगे। उनके साथ मिलकर गांव-गांव तक कांग्रेस की जड़ों में जान डालने की कोशिश होगी। लल्लू ने कहा कि जिला पंचायत स्तर पर भी नई रणनीति से काम हो रहा है। हम लगातार जनता के साथ मुद्दों को उठा रहे हैं। संगठनात्मक, रचनात्मक स्तर पर हर प्रयास कर रहे हैं और 2022 में राजनीतिक प्रयासों के जरिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है।

राहुल गांधी ने पहले ही कर चुके हैं संकेत

तब राहुल गांधी पार्टी की कमान संभाल रहे थे। लोकसभा चुनाव करीब था। राहुल गांधी ने अमर उजाला को विशेष बातचीत के दौरान बताया था कि प्रियंका गांधी वाड्रा एक विशेष मकसद से राजनीति में लाया गया है। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया था कि 2022 में यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाने की योजना पर काम चल रही है। इस बड़ी जिम्मेदारी को प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरा करेंगे। हालांकि बाद में राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपना कांग्रेस महासचिव और यूपी के प्रभार से इस्तीफा दे दिया था। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी के अपने इस अभियान को जारी रखा है।

2022 से पहले प्रियंका गांधी दे सकती हैं भाजपा को चुनौती

कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों पर यकीन करें तो 2022 से पहले प्रियंका गांधी भाजपा की सरकार को बड़ी चुनौती दे सकती हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि 2022 में कांग्रेस पार्टी समय और पार्टी की स्थिति को देखकर प्रियंका गांधी को राज्य के भावी मुख्यमंत्री के रूप में भी घोषित कर सकती है। बताते हैं अभी प्रियंका गांधी के पास काम करने के लिए दो साल का समय है। इसे केन्द्र में रखकर वह संगठन और जनता के बीच में पकड़ बनाने, कांग्रेस को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वह लगातार यूपी के दौरे पर हैं। हर दिन वह राज्य में प्रशासनिक विफलता, बलात्कार, कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठा रही हैं। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर लगातार हमले कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें