कभी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहे वेस्ट इंडीज के विवियन रिचर्ड्स दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ एंबेसडर और सलाहकार के रूप में जुड़ गए हैं।
सर रिचर्ड्स के टीम के साथ जुड़ने से दिल्ली डेयरडेविल्स को नया हौसला मिलेगा जिसका प्रदर्शन इस सत्र में अब तक बेहद ही खराब रहा है।
रिचर्ड्स ने टीम के साथ पहली बार बातचीत के बाद कहा, ‘मुझे इस सत्र में डेयरडेविल्स के साथ काम करने का इंतजार है। मैं जानता हूं कि इस टीम में बेहतरीन क्षमता वाले कई खिलाड़ी हैं और कइयों में शानदार प्रतिभा है जो उच्च स्तर पर सफल होना चाहते हैं। मेरे लिए यह एक अलग अनुभव होगा कि मैं इन खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर सकूं।’