फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI Earnings: रिपोर्ट में दावा- आईपीएल 2023 से बीसीसीआई को हुआ बंपर मुनाफा, अतिरिक्त आय में 116% की बढ़ोतरी

Tue, 20 Aug 2024 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए मीडिया अधिकार और प्रायोजन सौदे वृद्धि के पीछे का कारण थे। नया मीडिया अधिकार सौदा 2023-27 चक्र के लिए 48,390 करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 से 5120 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आय अर्जित किया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2022 से अर्जित 2367 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आय से 116 प्रतिशत की वृद्धि है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2023 से बीसीसीआई की कुल आय 11,769 करोड़ रुपये थी, जो साल-दर-साल 78 प्रतिशत की वृद्धि है। बीसीसीआई की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, खर्च भी 66 प्रतिशत बढ़कर 6648 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

रिपोर्ट में क्या दावा?

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए मीडिया अधिकार और प्रायोजन सौदे वृद्धि के पीछे का कारण थे। नया मीडिया अधिकार सौदा 2023-27 चक्र के लिए 48,390 करोड़ रुपये का है। इसकी शुरुआत आईपीएल 2023 से हुई थी। आईपीएल टीवी अधिकार डिज्नी स्टार द्वारा 2021 में 23,575 करोड़ रुपये (2023-27 के लिए) में हासिल किए गए थे। जियो सिनेमा को 23,758 करोड़ रुपये में डिजिटल अधिकार मिले। आईपीएल टाइटल राइट्स टाटा संस को 2500 करोड़ रुपये में बेचे गए थे।

चेन्नई ने जीता था आईपीएल 2023 का खिताब

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था। फाइनल में धोनी की अगुआई में सीएसके की टीम ने हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस को हराया था। हालांकि, 2024 में सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने की, जबकि हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। आईपीएल 2023 कई वजहों से चर्चा में रहा था। सबसे बड़ी वजह गौतम गंभीर और विराट कोहली की लड़ाई रही थी। हालांकि, 2024 में दोनों ने दोस्ती कर ली और अब गंभीर टीम इंडिया के कोच हैं। 

भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी

इस बीच बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से श्रीलंका या दुबई में अपने मैच आयोजित करने के लिए कहेगी। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी से मार्च 2025 तक पाकिस्तान में किया जाएगा। 2008 के एशिया कप के बाद से भारत ने दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण पाकिस्तान में कोई क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं खेला है। भारत में दिसंबर 2012 से जनवरी 2013 तक एक द्विपक्षीय सीरीज ने दोनों देशों के बीच अंतिम द्विपक्षीय सीरीज को भी चिह्नित किया। तब से, दोनों राष्ट्र केवल आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में भिड़े हैं।
विज्ञापन

तटस्थ स्थान पर खेल सकता है भारत

दोनों देशों के बीच संबंधों के कारण आगामी आयोजन में भारत की भागीदारी पर अनिश्चितता मंडरा रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत को अपने सभी मैच एक ही शहर में खेलने का प्रस्ताव दिया था। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार लाहौर को उस स्थान के तौर पर चुना गया जहां भारत को अपने सभी मैच खेलने हैं। हालांकि, भारतीय बोर्ड पाकिस्तान की यात्रा करने की संभावना में दिलचस्पी नहीं रखता है। बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, 'भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। आईसीसी को अपने मैच दुबई या श्रीलंका में कराने के लिए कहेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें