फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीच मैदान बड़ा हादसा, गेंदबाज पर गिरा बल्लेबाज, आनन-फानन में जाना पड़ा अस्पताल

Tue, 21 Jan 2020 08:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सैम हार्पर और नाथन एलिस में टकराव - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश अपने आखिर पड़ाव पर पहुंच चुका है। मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस मंगलवार को आमने-सामने थे। डोकलैंड्स स्टेडियम में हुए इस मैच में एक ऐसी घटना हुई, जिसमें बल्लेबाज सैम हार्पर बुरी तरह गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बिग बैश के दौरान हुआ यह हादसा - फोटो : ट्विटर
मेलबर्न के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्पर ने नाथन एलिस की गेंद पर मिड ऑफ की ओर एक शॉट खेला और फुर्ती से एक रन चुराने के लिए दौड़े। फील्डर ने चुस्ती में गेंद पकड़ी और उसे नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। विकेट बचाने के लिए सैम हार्पर ने डाइव लगा दी। तभी हार्पर के सामने गेंदबाज एलिस आ गए। दोनों का ध्यान एक दूसरे की ओर नहीं था और नतीजतन बल्लेबाज गेंदबाज पर चढ़कर धड़ाम से मैदान पर जा गिरा।
विज्ञापन

3 of 4
बिग बैश के दौरान हुआ हादसा - फोटो : ट्विटर
इस घटना का वीडियो BBL ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस टकराव के बाद गेंदबाज तुरंत बल्लेबाज के पास जा पहुंचा और हाल-चाल लेने लगा। ज्यादा दर्द में भी वही नजर आ रहा था। हार्पर की स्थिति देखने आए डॉक्टर ने बिना कोई जोखिम लिए, आनन-फानन में पहले हार्पर को मैदान से बाहर ले गए फिर अस्पताल। उनके विकल्प के तौर पर टॉम कूपर को टीम में शामिल किया गया।

विज्ञापन

4 of 4
मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस - फोटो : ट्विटर
हार्पर तब पांच गेंदों में छह रन बनाकर खेल रहे थे। होबार्ट हरिकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेलिस्टर राइट (70*) और मैथ्यू वेड (66) के अर्धशतकों के बूते निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 186 रन बना सकी। मेलबर्न ने यह मुकाबला 4 रन से जीता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें