फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल का दमदार आगाज: पहले ही मैच में पार हुआ 200 रनों का आंकड़ा, ईशान ने कायम रखी फॉर्म; अनिकेत ने दिखाया दम

Sat, 28 Mar 2026 09:55 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया जिससे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। इस तरह आईपीएल 2026 की धमाकेदार हुई।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का दमदार आगाज हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पहले ही मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। सीजन के पहले ही मैच में टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया है। सनराइजर्स के लिए इस मैच में स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन किया। ईशान ने टी20 विश्व कप की फॉर्म को आईपीएल में भी बरकरार रखा है। 
विज्ञापन

पहले ही मुकाबले में हैदराबाद ने ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली। 

सनराइजर्स की खराब शुरुआत
ईशान ने आरसीबी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया। ईशान हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में भी अच्छी फॉर्म में थे और उन्होंने भारत के लिए यादगार पारियां खेली थी। ईशान ने ऐसा ही कुछ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किया। आरसीबी ने टॉस जीतकर सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। जैकब डफी ने सनराइजर्स को शुरुआती झटके दिए और पहले तीन विकेट अपने नाम करने में सफल रहे। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने छक्के के साथ खाता खोला था, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और सात रन बनाकर आउट हुए। टी20 क्रिकेट में यह 16वीं बार और आईपीएल में पांचवीं बार था जब अभिषेक ने छक्के के साथ खाता खोला। 
विज्ञापन

ईशान ने पूरे किए तीन हजार रन
खराब शुरुआत के बाद ईशान ने सनराइजर्स की पारी को संभाला। उन्होंने ना सिर्फ सनराइजर्स की पारी आगे बढ़ाई, बल्कि रन गति भी धीमी नहीं पड़ने दी। ईशान ने इस दौरान आईपीएल में तीन हजार रन भी पूरे कर लिए। यह लगातार दूसरा आईपीएल सीजन है जब ईशान ने सनराइजर्स के लिए पहले मैच में दमदार बल्लेबाजी की। इससे पहले ईशान ने पिछले सीजन सनराइजर्स के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए थे। वहीं, आरसीबी के खिलाफ मैच में ईशान ने 38 गेंदों पर आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। उनके अलावा अनिकेत वर्मा ने भी प्रभावित किया जिन्होंने 18 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन 22 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स के लिए ईशान, अनिकेत और क्लासेन के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें