फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs MI Highlights : लगातार दूसरे मैच में आरसीबी की शिकस्त, अमेलिया की मैच विनिंग पारी, अंक तालिका में बदलाव

Sat, 02 Mar 2024 11:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Highlights : बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को सात विकेट हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने थीं।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : BCCI/WPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग का नौवां मुकाबला मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में जीत लिया। टीम ने आरसीबी को 29 गेंदों के शेष रहते सात विकेट से मात देकर जीत दर्ज की। आरसीबी  के खिलाफ मुंबई की इस सीजन में पहली जीत है। पिछले सीजन में मुंबई ने आरसीबी को दो बार हराया था। वहीं, आरसीबी की इस सीजन में ये दूसरी हार है। 
विज्ञापन

 
आरसीबी द्वारा दिए गए 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत दमदार हुई। यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज के बीच पहले विकेट के लिए 23 गेंदों में 45 रन की साझेदारी हुई। भाटिया 15 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, हेली 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। आरसीबी के खिलाफ मुंबई के सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं नैट सिवर ब्रंट ने चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए। उन्हें वेयरहैम ने मोलिनेक्स के हाथों कैच आउट कराया।

अमेलिया कर का विस्फोटक प्रदर्शन
इस मुकाबले में अमेलिया कर ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने पूजा वस्त्रकर के साथ अटूट साझेदारी निभाते हुए टीम को जीत दिलाई। 23 वर्षीय ऑलराउंडर ने 24 गेंदों में 40 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, भारतीय बल्लेबाज ने एक चौके की सहायता से आठ रन बनाए। वह भी नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम और श्रेयंका पाटिल को एक-एक सफलता हासिल हुई। 
विज्ञापन


मुंबई की गेंदबाजों ने बढ़ाई आरसीबी की परेशानी
स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को  20 ओवर में छह विकेट खोकर 131 रन बनाए। इस दौरान एलिस पैरी और जॉर्जिया वेयरहैम के बीच 52 रन की साझेदारी हुई।  मुंबई के खिलाफ आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान स्मृति मंधाना नौ रन बनाकर आउट हो गईं। टीम को दूसरा झटका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं सब्बिनेनी मेघना के रुप में लगा जो 11 रन बना सकीं।

तीसरा झटका सोफी डिवाइन के रूप में लगा जो 10 गेंदों में नौ रन बना पाईं। इस मुकाबले में ऋचा घोष ने सात, सोफी मोलिनेक्स ने 12 और जॉर्जिया वेयरहैम ने 27 रन बनाए। एलिस पैरी 38 गेंदों में 44 रन और श्रेयंका पाटिल पांच गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए नैट सिवर ब्रंट और पूजा वस्त्रकार ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, इसी वोंग और साइका इशाक को एक-एक सफलता मिली।

अंक तालिका का हाल
मुंबई ने शानदार जीत के साथ अंक तालिका में बड़ा बदलाव किया है। छह अंको के साथ टीम शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी चौथे स्थान पर पहुंच गई। टीम के खाते में चार अंक हैं और उसका नेट रनरेट -0.015 हो गया है। दूसरे नंबर पर चार अंक और 1.271 नेट रनरेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स है। इसके अलावा यूपी वॉरियर्स चार मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, पांचवें नंबर पर गुजरात जाएंट्स है जिसे एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें