फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित मोदी की किस्मत मतपेटी में बंद, फैसला 6 को

Thu, 19 Dec 2013 06:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में पुनर्वापसी का ख्वाब संजोने वाले ललित मोदी की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई है।
विज्ञापन


राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। यह चुनाव इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि आरसीए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ललित पर बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा रखा है।

देश की शीर्ष अदालत के निर्देश के अनुसार जयपुर में हुए चुनाव के कारण मतदान के बाद मत पेटियां उच्चतम न्यायालय में जमा कराई जाएगी तथा परिणाम अगले वर्ष छह जनवरी को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


जानें-साल 2013 की हसीन खिलाड़ियों के बारे में

आरसीए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी गुट के एवं उपाध्यक्ष का चुनाव लडे़ महमूद आब्दी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा चुनाव के लिए नियुक्त प्रधान पर्यवेक्षक नरेंद्र मोहन कासलीवाल से चुनाव परिणाम जारी किए जाने का अनुरोध किया गया लेकिन उन्होंने इसे ठुकारा दिया।
विज्ञापन


श्रीसंत; क्रिकेट के 'बैड ब्वॉय' से 'कामयाब प्रेमी' तक

आरसीए चुनाव में मोदी एवं आरसीए अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी जोशी गुट के एवं भीलवाड़ा जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामपाल शर्मा के बीच मुकाबला है।

लेकिन इसमें ललित मोदी की एकतरफा जीत होने की संभावना नजर आ रही हैं। मोदी गुट के 21 पदों पर जबकि जोशी गुट के दस पदों पर उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें