टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी से सड़क पर हाथापाई करने वाले पुलिस कॉन्सेटबल को हिरासत में ले लिया गया है। जडेजा की पत्नी रीवा की शिकायत के बाद आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल संजय अहिर को गिरफ्तार किया गया है। मामला सोमवार देर रात सामने आया।
विज्ञापन
2 of 7
आरोपी पुलिसकर्मी
दरअसल जडेजा की पत्नी रीवा की कार सामने से आ रही पुलिसवाले की गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद पुलिसवाले ने गाड़ी से उतरकर रीवा के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़ा बढ़ता देख आस-पास खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया। रीवा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अगली स्लाइड में जानिए आखिर कौन हैं रीवा सोलंकी की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन
3 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और आईपीएल में चेन्नईसुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले रविंद्र जडेजा और रीवा सोलंकी का विवाह 17 अप्रैल 2016 को हुआ था। शादी की रस्में गुजरात के राजकोट में सीजंस होटल में संपन्न हुई थी। जून 2017 को रीवा-रविंद्र एक क्यूट बेबी गर्ल के माता-पिता भी बने।
4 of 7
रीवा जामनगर के एक स्थानीय कॉन्ट्रेक्टर की बेटी हैं। रीवा का परिवार राजकोट के कालावड रोड स्थित सरिता विहार सोसाइटी में रहता है। रीवा माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनकी मां प्रफुल्लबा राजकोट रेलवे में काम करती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
रीवा के चाचा हरिसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस के डेलिगेट और राजकोट शहर के महामंत्री हैं। रीवा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। शादी के दौरान वह UPSC की तैयारी कर रही थी। शादी से पहले रीवा के पिता और जडेजा के ससुर ने उन्हें 95 लाख कीमती ऑडी कार भी गिफ्ट की थी।
विज्ञापन
6 of 7
शादी के बाद घर के दायित्व और फिर बेबी गर्ल को जन्म देने के बाद फिलहाल रीवा पढ़ाई से थोड़ी दूर जा चुकी हैं। मैकेनिकल इंजीनियर रीवा जडेजा की बहन नयना की अच्छी दोस्त है।
अक्सर क्रिकेटर्स की पत्नियों को मैदान पर अपने पतियों का उत्साहवर्धन करते देखा जाता है। मगर रीवा शायद ही किसी मुकाबले में सर जडेजा को चीयर करने पहुंची होगी। इसके पीछे वजह रीवा की क्रिकेट में कम दिलचस्पी है।