फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा ने किया मानहानि का केस, 51 करोड़ का हर्जाना मांगा

Wed, 21 Jan 2015 12:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के आलराउंडर रवींद्र जडेजा का समय पिछले कुछ महीनों से अच्छा नहीं चल रहा है। पहले उनका खराब प्रदर्शन और अब चोट के कारण टीम से बाहर हैं। हालांकि उन्हें अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल जरूर किया गया है लेकिन अभी वह फिट नहीं हैं। उन्होंने अपने फीजियो के जरिए बीसीसीआई को भरोसा दिलाया है कि वह टूर्नामेंट से पहले फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन


मैदान पर जहां वह फॉर्म में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे थे तो इसी बीच गुजरात में राजकोट के एक अखबार ने पिछले साल उनके खिलाफ आपत्तिजनक खबर छाप दी। अखबार ने जडेजा पर आरोप लगाया कि उनका जबरन जमीन कब्जाने और वसूली के लिए संलिप्त एक शख्स के साथ करीबी संबंध हैं।

एक ओर फिट होने की कवायद में जुटे जडेजा ने दूसरे मोर्चे पर मंगलवार को राजकोट के एक अखबार पर मानहानि का केस ठोंक दिया है। मानहानि का केस ठोंकने के साथ ही उन्होंने अखबार के संपादक से 51 करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अखबार ने जडेजा को छवि को नुकसान पहुंचाया'

प्रिसिंपल सीनियर सिविल जज पीबी परमार ने अखबार 'अबतक' के मालिक और संपादक को समन भेज दिया है और उनको 4 फरवरी तक कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

केस के अनुसार 20 नवंबर, 2014 को अखबार ने जडेजा और उनके बिजनेस पार्टनर जेनेसिस अजमेरा का बाली डांगर के साथ नाम जोड़ा था जिस पर जमीन पर कब्जा करने और जबर्दस्ती वसूली का केस चल रहा है।

रवींद्र जडेजा एक रेस्तरां के मालिक हैं जिसका नाम 'जड्डूज फूड फील्ड' है जो राजकोट के कालावाड रोड पर स्थित है। जडेजा के वकील हीरेन भट ने कहा, "हमने कोर्ट का दरवाजा तब खटखटाया है जब संपादक ने लीगल नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "अखबार ने बिना किसी प्रमाण के यह खबर छाप दिया था। इस खबर से उनके मुवक्किल की छवि को तगड़ा झटका लगा। जडेजा का उनकी जिंदगी में डांगर से कोई संबंध नहीं है और न ही कभी उससे ‌मिले हैं। अखबार कहता है कि अजमेरा रेस्तरां में जडेजा के पार्टनर हैं जो कि गलत है। अजमेरा उनके बिजनेस के किसी भी हिस्से के पार्टनर नहीं हैं।"

दूसरी ओर, अखबार के संपादक का इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है और न ही उनसे किसी तरह से संपर्क हो सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें