जडेजा और बुमराह इसके बाद रिहैबिलिटेशन में गए थे। दोनों बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर ध्यान दे रहे थे। अब ऐसा लग रहा है कि जडेजा पूरी तरह फिट हो चुके हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह राजाओं की वेशभूषा में नजर आए। इसके साथ ही जडेजा अपनी मूछों पर ताव भी दे रहे हैं।
जडेजा इस वेशभूषा में खूब जंच भी रहे हैं और पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। जडेजा को भारत के बेस्ट फील्डर्स में से एक माना जाता है। जडेजा ने इसके कैप्शन में लिखा- स्वाभिमान। इस तस्वीर को साढ़े चार लाख लोग लाइक कर चुके हैं।
जडेजा के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 60 टेस्ट, 171 वनडे और 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 2523 रन बनाए और 242 विकेट लिए, वनडे में 2447 रन बनाए और 189 विकेट लिए और टी20 में 457 रन बनाए और 51 विकेट लिए हैं। इसके अलावा जडेजा ने 210 आईपीएल मैच भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2502 रन बनाए हैं और 132 विकेट लिए हैं।