सवाल: वर्ल्ड कप स्पिनर्स का क्या रोल होगा?
रोहित: इस बारे में हमने चर्चा की है। हम इस पहलू पर नजर रखे हुए हैं। यह अंतर पैदा करेगा, लेकिन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
सवाल: क्या सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं? प्लेइंग-11 क्या होगी?
रोहित: हां, सभी खिलाड़ी मैच के लिए पूरी तरह फिट हैं। हम मैच से पहले प्लेइंग-11 तय करेंगे। यहां की परिस्थितियों के मुताबिक, अगर हर मैच में प्लेइंग-11 बदलने की जरूरत पड़ी तो हम ऐसा करेंगे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2022 Schedule: 16 दिन में होंगे 30 मैच, आठ डबल हेडर, तीन दिन तीन मुकाबले, जानें सुपर-12 का पूरा शेड्यूल
सवाल: भारत आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत रहा है, क्या इसका दबाव है?
रोहित: इसका दबाव नहीं है, लेकिन चुनौती है। हम बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। मेरा मानना है कि मौके आते हैं। हमें उन मौकों पर बेहतर खेल दिखाना है। नौ साल से आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीतना बड़ी बात है। हम इसे लेकर निराश हैं। भारतीय टीम से हमेशा उम्मीदें रहती हैं। इस टूर्नामेंट में हमारे पास इसे बदलने का मौका है। हम इस बार अच्छा खेल दिखाएंगे। एक बार में एक ही मैच के बारे में सोचेंगे।
सवाल: क्या बल्लेबाजी और गेंदबाजी जंग मेलबर्न में होगी?
रोहित: यह कल मैच के बाद ही पता चलेगा। हमें पता है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी अच्छी है और हमारी बल्लेबाजी। इससे अच्छा माहौल बनता है। हमें पता है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी चुनौती पेश करेगी। टीम इंडिया के बल्लेबाज उसके लिए तैयार है। किस तरह की गेंदबाजी करनी है और किस तरह की बल्लेबाजी करनी है, हमने टीम में इस बारे में बात की है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान के अलावा इन चार टीमों से भिड़ेगा भारत, यहां जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल