फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा ने पूरे किए 150 टेस्ट विकेट, कई रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

Sat, 05 Aug 2017 03:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
जडेजा - फोटो : twitter
भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शनिवार को श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा को अपना शिकार बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। कोलंबो के सिंहलीस स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन जडेजा ने सिल्वा को आउट किया, जो उनके टेस्ट करियर का 150वां विकेट रहा। बाएं हाथ के गेंदबाज ने 32वें टेस्ट में 150वां विकेट लिया और इसके बाद उनका नाम रिकॉर्ड बुक की कई लिस्ट में शामिल हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 5
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
रवींद्र जडेजा विश्व क्रिकेट में सबसे जल्दी 150 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। जडेजा ने 32वें टेस्ट में 150 विकेट पूरे किए। इस मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के  पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन काबिज हैं, जिन्होंने अपने करियर के 34वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ही बिल जॉन्सटन 35 टेस्ट काबिज हैं। भारत के वीनू मांकड़ इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं, जिन्होंने 40वें टेस्ट में ऐसा कारनामा किया था।
विज्ञापन

3 of 5
जड्डू - फोटो : twitter
इसके अलावा जडेजा टीम इंडिया की तरफ से सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने अपने करियर के 29वें टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा अनिल कुंबले और इरापल्ली प्रसन्ना ने 34-34 मैचों में अपने 150 विकेट पूरे किए थे।

4 of 5
रविंद्र जडेजा - फोटो : Cricket World
जडेजा विश्वभर के स्पिन गेंदबाजों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रीमेट (28 मैच), दक्षिण अफ्रीका के ह्यूज टेफील्ड, पाकिस्तान के सईद अजमल, भारत के आर अश्विन (29 मैच), ऑस्ट्रेलिया के स्टुअर्ट मैकगिल और शेन वॉर्न (31 मैच) के बाद जडेजा चौथे सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रविंद्र जडेजा
जडेजा भारत की तरफ से सबसे तेज 150 विकेट और 1,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जडेजा से पहले रविचंद्रन अश्विन और इयान बोथम संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं, जिन्होंने 29वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। जडेजा ने इस मामले में रिचर्ड हेडली को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने अपने करियर के 34वें टेस्ट में यह कारनामा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें