फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravindra Jadeja: संजय मांजरेकर को जडेजा ने बताया 'दोस्त', शेयर की तस्वीर, जानें दोनों के बीच क्या था विवाद

Fri, 30 Sep 2022 09:04 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जडेजा चोट के कारण एशिया कप के बीच में हट गए थे। उन्होंने घुटने की सर्जरी करवाई है। वह टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
संजय मांजरेकर और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर को लेकर सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट किया है। उन्होंने मांजरेकर को अपना 'दोस्त' बताकर प्रशंसकों को हैरान कर दिया। जडेजा चोट के कारण एशिया कप के बीच में हट गए थे। उन्होंने घुटने की सर्जरी करवाई है। वह टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से हुए बाहर

जडेजा ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ''मैं अपने खास दोस्त को स्क्रीन पर देख रहा हूं।'' जडेजा लीजेंड्स लीग क्रिकेट में कमेंट्री कर रहे हैं। जडेजा ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह के दौरान का एक स्क्रीनशॉट ले लिया और उसे शेयर कर दिया। इसमें मांजरेकर दिखाई दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस इस बात का अंदाजा लगाने लगे हैं दोनों के बीच संबंध धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

एशिया कप में हुआ था आमना-सामना
दुबई में एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। मैच के बाद जडेजा को जब इंटरव्यू के लिए बोला गया तो उनका सामना कमेंटेटर संजय मांजरेकर से हुआ। जब जडेजा कैमरा पर आए तो कमेंटेटर मांजरेकर ने पूछा- आप मुझसे बात करने में ठीक तो महसूस कर रहे हैं न जड्डू? इस पर जडेजा मुस्कुराने लगे और हंसते हुए उन्होंने जवाब दिया- हां, हां बिल्कुल। मुझे कोई दिक्कत नहीं। मांजरेकर से जडेजा की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

ये भी पढ़ें: RSW Series: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, फाइनल में विंडीज या श्रीलंका से सामना
विज्ञापन

क्या है जडेजा और मांजरेकर विवाद?
2019 वर्ल्ड कप के दौरान मांजरेकर ने जडेजा को 'बिट्स एंड पिसेस प्लेयर' बताया था। 'बिट्स एंड पिसेस प्लेयर' का मतलब है वह खिलाड़ी जो खेल के हर डिपार्टमेंट में थोड़ा-थोड़ा अपना योगदान दे पाता है। इस बयान पर जडेजा भड़क गए थे और उन्होंने मांजरेकर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जवाब भी दिया था। साथ ही बल्ले से भी खूब रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें