फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: हार के बाद बढ़ी दक्षिण अफ्रीका की चिंता, महाराज बोले- स्विंग से निपटने के तरीके सोचने होंगे

Thu, 29 Sep 2022 11:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

महाराज ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह ऐसा विषय है जिस पर हमें बहुत अधिक चर्चा करने की जरूरत है। हालांकि इस पर बात करनी होगी कि हमें कैसी शुरुआत करनी चाहिए।’
विज्ञापन
केशव महाराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज का मानना है कि उनकी टीम को नई गेंद से निपटने का तरीका ढूंढना होगा क्योंकि भारत के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में स्विंग लेती गेंदों के सामने उसका शीर्ष क्रम बिखर गया था। 
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों अर्शदीप सिंह (3/32) और दीपक चाहर (2/24) ने गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराकर दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम लड़खड़ा दिया था जिससे भारत ने बुधवार को यहां आठ विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की टी-20 शृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की। महाराज ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह ऐसा विषय है जिस पर हमें बहुत अधिक चर्चा करने की जरूरत है। हालांकि इस पर बात करनी होगी कि हमें कैसी शुरुआत करनी चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘ हमारे शुरुआती ओवरों के प्रदर्शन को देखते हुए हमें स्विंग से निपटने के तरीके ढूंढने होंगे। पहले कुछ ओवरों में गेंद बहुत अधिक स्विंग कर रही थी।’ महाराज ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। उनके अलावा एडेन मार्कराम ने 25 और वायने पर्नेल ने 24 रन का योगदान दिया। 
विज्ञापन


महाराज का मानना है की मानसिकता में बदलाव से उनके बल्लेबाजों को स्विंग का सामना करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा, ‘ कुछ अवसरों पर हमें नई गेंद से निपटने की तरीके ढूंढने होते हैं। गेंद काफी स्विंग कर रही थी, इसलिए अपनी रणनीति और मानसिकता में बदलाव करने की जरूरत थी।’ 

महाराज ने कहा, ‘हमें उम्मीद नहीं थी कि गेंद इतनी अधिक स्विंग करेगी। यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था। कुछ गेंदे अचानक उठ रही थी। मुझे नहीं लगता कि हमें इस पर बहुत अधिक सोचना चाहिए लेकिन आगामी मैचों से पहले हम इस पर काम कर सकते हैं और उम्मीद है कि हम इसमें सुधार करेंगे।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें