फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन चुने गए फरवरी के सर्वश्रेष्ठ ICC क्रिकेटर, एक सीरीज में चटकाए थे 32 विकेट

Tue, 09 Mar 2021 02:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन ने आज आईसीसी के फरवरी माह का 'प्लेयर ऑफ द मंथ (महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)' पुरस्कार जीता। इस अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नामित किया गया था। अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर के आगे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज काइल मेयर्स टिक नहीं पाए।

 

विज्ञापन

अश्विन ने फरवरी माह में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले, जिसमें चेन्नई के दूसरे टेस्ट में गेंद से कमाल करने के साथ उन्होंने दूसरी पारी में 106 रन बनाकर भारत के लिए मैच बनाया था। अहमदाबाद में खेले गए तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में कुल सात शिकार कर अपने विकेट की संख्या को 400 के पार पहुंचा दिया। माह में बल्ले से कुल 176 रन बनाने के साथ 24 विकेट लेकर उन्होंने यह सम्मान पाया। हालांकि चार मैच की सीरीज खत्म होते-होते उन्होंने अपने विकेट की संख्या 32 कर ली।

Trending Videos

रूट और मेयर्स काफी पीछे छूटे

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने भी बल्ले और गेंद से प्रभावित किया था, उन्होंने भारत के खिलाफ फरवरी में खेले गए तीन टेस्ट मैच में कुल 333 रन बनाए और 6 विकेट झटके थे। पिछले महीने भी नामांकन में जगह पाने वाले रूट ने भारत के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के पहले मैच में 218 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद उनका बल्ला पूरी सीरीज में खामोश ही रहा। दूसरे मैच में 6 और 33, तीसरे मैच में 17 और 19 रन बनाए। मार्च में हुए चौथे टेस्ट में उनके बल्ले से महज पांच और 30 रन ही निकल पाए। तीसरे दावेदार वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज मेयर्स थे, जिन्होेने फरवरी में ही बांग्लादेश के खिलाफ पदार्पण करते हुए दूसरी पारी में 210 रन बनाए, जिससे उनकी टीम 395 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही।
विज्ञापन

महिला वर्ग में इंग्लैंड टैमी ब्यूमोंट ने मारा मैदान

इंग्लैंड की इस महिला क्रिकेट के अलावा न्यूजीलैंड की ब्रुक हॉलिडे के साथ नैट स्किवर को भी नामांकित किया गया था। हर महीने दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए नामांकित खिलाड़ियों में विजेताओं का चयन वोटिंग अकादमी करती है जिसमें क्रिकेट जगत के जाने माने सदस्यों को जगह मिली है। इसमे वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व खिलाड़ी, प्रसारणकर्ता और आईसीसी हॉल आफ फेम के कुछ सदस्य शामिल हैं  वोटिंग अकादमी में भारत से पूर्व दिग्गज क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण और अनुभवी खेल पत्रकार मोना पार्थसारथी को जगह मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें