फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन ने पिंक बॉल टेस्ट में चटकाए चार विकेट, मैच के बाद बोले- ऐसा लगा मैं डेब्यू कर रहा हूं

Fri, 18 Dec 2020 08:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में अपनी फिरकी से ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाजों को खूब छकाया। 34 वर्षीय गेंदबाज ने अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल किया और मेजबान टीम के चार खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को एक रन पर आउट कर अपना पहला विकेट हासिल किया। 

विज्ञापन


मैच के बाद अश्विन काफी खुश और अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में खेलों की वापसी होता देख अच्छा लग रहा है। अपने प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, 'दस महीने बाद जब मैदान पर उतरा तो लगा कि डेब्यू कर रहा हूं'। 

गौरतलब है कि अश्विन ने इस साल की शुरुआत में फरवरी में क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में खेला था, उसके बाद देश-दुनिया के खेलों पर कोरोना महामारी की मार पड़ी थी और टूर्नामेंट स्थगित हो गए थे या रद्द।
विज्ञापन







भारतीय स्पिनर ने कहा, 'लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलकर अच्छा लगा, काफी समय हो गया और मैंने नहीं सोचा था कि हम मौजूदा माहौल में टेस्ट क्रिकेट खेल पाएंगे।' उन्होंने कहा, 'एक खिलाड़ी के तौर पर मैं बहुत खुश हूं, मैं लॉकडाउन में काफी काम किया था, इसलिए यहां एक ताजगी का अहसास हुआ'। अश्विन ने स्मिथ को विकेट को बड़ा और महत्वपूर्ण बताया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें