फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन ने टि्वटर पर बदला अपना नाम, कोरोना के चलते किया यह काम

Tue, 24 Mar 2020 11:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने कोरोना वायरस के चलते ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया है। कोरोना वायरस भारत में अब तेजी से फैलना शुरू हो चुका है। देश के सभी राज्यों में लॉकडाउन लागू किया गया है। लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। ताकी इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अश्विन ने अब अपने नाम को हटाकर इसे 'लेट्स स्टे इंडोर्स इंडिया' कर दिया है। एक तरह से उन्होंने लोगों को घरों में रहने की अपील की है।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कोविड-19 को लेकर एक ट्वीट भी किया। अश्विन ने लिखा कि सभी सूचनाओं को देखें (अधिकारिक और दहशत में डालने वाली दोनों) तो एक बात निश्चित है कि अगले दो सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे। अगले दो सप्ताह भारत का हर शहर सुनसान दिखना चाहिए, क्योंकि अगर यह बढ़ गया तो अफरा-तफरी मच जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें