फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: पठान बंधु ने जीता दिल, दान किए 4000 मास्क, पिता के नाम पर बनाया है ट्रस्ट

Tue, 24 Mar 2020 10:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पठान बंधु - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेट इरफान पठान और उनके भाई यूसुफ पठान ने कोविड-19 महामारी का सामना करने के लिए मानवीय आधार पर 4000 मास्क दान किए हैं। भारत के लिए 29 टेस्ट और 120 एकदिवसीय खेलने वाले इरफान ने यूसुफ को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘समाज के लिए अपना योगदान कर रहे है। जो भी लोग ऐसा कर सकते हैं कृपया आगे बढ़ें और एक दूसरे की मदद करें, लेकिन भीड़ इकट्ठा ना होने दे। यह एक छोटी सी शुरुआत है उम्मीद है कि हम और अधिक मदद करते रहेंगे।’

विज्ञापन

 

इरफान ने इसके साथ ही एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने और उनके भाई ने महमूद खान पठान चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर मास्क खरीदे। इस ट्रस्ट का संचालन उनके पिता करते है, उन्होंने बताया कि इन मास्क को वडोदरा स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है जो इन्हें जरूरतमंदों को बांटेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें