फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashwin Record: भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट अश्विन के नाम, कुंबले को पीछे छोड़ बनाए कई रिकॉर्ड

Fri, 10 Mar 2023 05:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले की पहली पारी में अश्विन ने छह विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड एक साथ अपने नाम कर लिए। 
 
विज्ञापन
पांच विकेट लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में अश्विन ने छह विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहले ट्रेविस हेड को आउट किया। इसके बाद कैमरून ग्रीन और एलेक्स कैरी को अपना शिकार बनाया। थोड़े समय बाद स्टार्क भी उनकी ही गेंद पर आउट हुए और अंत में उन्होंने नाथन लियोन और टॉड मर्फी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म की। 
विज्ञापन


इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 47.2 ओवर में 91 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 15 मेडन ओवर भी किए। अश्विन ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
भारत में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ी
अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 32वीं बार एक पारी में पांच विकेट अपने नाम किए। वह सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 35 बार यह कारनामा किया है। अश्विन ने भारतीय जमीन पर 26वीं बार एक पारी में पांच विकेट झटके। इसके साथ ही वह भारत में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में भी उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे थोड़ा, जिन्होंने भारतीय जमीन पर 25 बार पारी में पांच विकेट झटके हैं। 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में सबसे ज्यादा विकेट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज में अश्विन 24 विकेट ले चुके हैं। इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह सबसे आगे हैं। उनके बाद रवींद्र जडेजा 22 विकेट के साथ दूसरे और नाथन लियोन 19 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, जडेजा और लियोन के पास बाकी बची पारी में अश्विन से ज्यादा विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है।
विज्ञापन

विकेट का जश्न मनाते अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट
अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में अब तक 113 विकेट झटके हैं। इस मामले में वह फिलहाल नाथन लियोन के साथ बराबरी पर हैं। हालांकि, अश्विन ने सिर्फ 41 पारियों में 113 विकेट हासिल किए हैं, जबकि नाथन लियोन ने 46 पारियों में यह कारनामा किया है। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी अश्विन ने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा है। वह अब इन दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं। कुंबले ने 20 मैच की 38 पारियों में 111 विकेट लिए थे। वहीं, अश्विन 22 मैच की 41 पारियों में 113 विकेट ले चुके हैं। इस लिस्ट में अश्विन और कुंबले के बाद हरभजन सिंह का नाम है, जिन्होंने 95 विकेट लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें